Virat Kohli Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियां और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन राशियों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। इसलिए इन राशियों से जुड़े लोगों का नेचर और व्यवहार एक दूसरे से अलग होता है। यहां हम आपको ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े लोग खेल में नाम रोशन करते हैं। साथ ही ये लोग देश- विदेश में जाकर खूब नाम कमाते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं और जीवन में भौतिक सुखों को पाते हैं। साथ ही पैसा खर्च करने में आगे रहते हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

18 महीने बाद भूमिपुत्र मंगल करेंगे अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

वृष राशि के लोग अच्छे एथलीट होते हैं। साथ ही ये खेल में अच्छा नाम कमाते हैं। क्रिकेटर विराट कोहली की भी वृष राशि है। वहीं वृष राशि के लोग अपनी ताकत और दृढ़ संकल्प के लिए जानी जाती है। इनके लिए. क्रिकेट पॉवरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग सबसे सही स्पोर्ट्स हैं। उनमें संतुलन की अच्छी समझ होती है जो उन्हें स्केटिंग और जिम्नास्टिक जैसे स्पोर्ट्स के लिए भी उपयुक्त बनाती है। वहीं वहीं ये लोग महंगी- महंगी चीजे खरीदने के शौकीन होते हैं और ये लोग अपने शौक पूरे करने के लिए खूब मेहनत करते हैं। इनका मामना होता है जिंदगी एक बार मिली है। इसलिए पूरे मजे लिए जाएं। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के लोग अच्छे एथलीट माने जाते हैं। साथ ही ये लोग तेज बुद्धि के होते हैं। यह लोग ट्रैक, फील्ड या तैराकी जैसे खेलों के लिए अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वह फुटबॉल या हॉकी जैसे टीम खेलों में भी अच्छे होते हैं क्योंकि वह सबसे तेज और अच्छी रणनीति बनाने में माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग मनी माइंडेड होते हैं। ये लोग आकर्षक पर्सनैलिटी के होते हैं। इनसे मिलकर कोई भी इनका फैन हो सकता है। क्योकि इनके बातचीत करने का स्टाइल काफी दमदार और बेहतरीन होता है। साथ ही ये लोग जीवन में आगे जाकर व्यापार भी करते हैं। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के लोग अच्छे स्पोर्ट्समैन होते हैं। साथ ही ये लोग खेल में अच्छा नाम कमाते हैं। इन लोगों में बहुत ताकत और साहस होता है। वह फुटबॉल या मुक्केबाजी जैसे खेलों के लिए एकदम सही होते हैं। वह एक अच्छे कलाकार बनते हैं। यह गुण उन्हें फिगर स्केटिंग या डाइविंग जैसे खेलों के लिए एक अच्छा कैंडिडेट बनाता है। ये लोग जमीन से जुड़े हुए होते हैं। हालांकि ये थोड़े क्रोधी स्वभाव के जरूर होते हैं। लेकिन ये गलत बात पर ही गुस्सा करते हैं। सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025