Vidur Niti on Believe: महाभारत काल से ही विदुर जी को समझदार लोगों में गिना जाता हैं। कहते हैं कि उनकी बुद्धिमानी और श्री कृष्ण की वजह से ही पांडवों ने महाभारत के युद्ध में विजय प्राप्त की थी। कहा जाता है कि विदुर जी के विचारों को एकत्रित कर विदुर नीति का निर्माण किया गया है। इसमें विदुर जी की अलग-अलग विषयों पर राय बताई गई है।
संस्कृत के श्लोकों के साथ विदुर नीति की रचना की गई है। विदुर नीति में विदुर जी बताते हैं कि जिन लोगों में यह 4 आदतें होती हैं, वो किसी के भी साथ विश्वासघात कर सकते हैं। इसलिए इन लोगों से दूरी बनाने की कोशिश करनी चाहिए। कहते हैं कि जो लोग इन 4 आदत वाले लोगों के साथ रहते हैं, उन्हें एक दिन इस बात के लिए पछताना पड़ता है।
1. लालची लोग – विदुर नीति में यह बताया गया है कि जो लोग लालची होते हैं, उन पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों को अपने लालच के लिए कोई काम करना गलत नहीं लगता है। बताया जाता है कि ऐसे लोगों को किसी के साथ विश्वासघात करने में समय नहीं लगता है।
2. स्वार्थी लोग – जो लोग स्वार्थी होते हैं, उन्हें अपने स्वार्थ के आगे सभी रिश्ते झूठे लगते हैं। इसलिए विदुर जी ऐसे लोगों से दूरी बनाने के लिए कहते हैं। कहा जाता है कि स्वार्थी लोग केवल अपना हित चाहते हैं, चाहें उनके हित से दूसरों का बुरा भी हो जाए तो उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है।
3. मेहनत न करने वाले – कहते हैं कि जो लोग मेहनत करने के इच्छुक नहीं होते हैं, उन्हें दूसरे लोगों को मेहनत करने से रोकना अच्छा लगता है। ऐसे लोग अपने साथ रहने वालों को भी सफलता हासिल करने के लिए मेहनत करने से रोकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि यह आपको सफल नहीं होने देंगे।
4. आलसी लोग – कहा जाता है कि आलसी व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्योंकि ऐसा व्यक्ति आलस की वजह से स्वयं अभावों में जीवन व्यक्ति करता है और दूसरों को भी आलसी बनाकर जरूरी काम करने से रोक देता है।

