Vidur Niti For Money: महर्षि विदुर ने महाभारत युद्ध में पांडवों को सही राह दिखाया जिसका परिणाम यह हुआ कि पांडव महाभारत के युद्ध में विजयी हुए। विदुर ने राज काज के अलावा धन संबंधी कई बातों पर भी ज्ञान दिया है जो आज भी प्रासंगिक है। उनका कहना था कि माता लक्ष्मी की कृपा मनुष्य पर तभी होती है जब वो कुछ नियमों के तहत जीवन यापन करता है। उन्होंने धनवान बनने के लिए कई तरीके बताए हैं जिनमें से आज चार के संबंध में हम आपको बता रहे हैं।

बिना आलस करें अपना कर्म- महर्षि विदुर कहते हैं मनुष्य को आलस का त्याग कर अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए। विवेक का इस्तेमाल कर काम करने से मनुष्य के जीवन में संपन्नता आती है। इसलिए सभी काम सक्रिय होकर खुले दिमाग से करें, धन लाभ होता है।

धन टिके इसके लिए जरूरी है घर में खुशहाली- विदुर कहते हैं कि मात्र धनार्जन से मनुष्य धनवान नहीं बन जाता है। घर के सदस्यों के बीच मेलजोल, प्रेम बना रहे तभी धन घर में टिक पाता है। वो कहते हैं कि घर में खुशहाली बनी रहे, इसके लिए घर को वास्तु के हिसाब से बनाना चाहिए।

 

रखें मानसिक और शारीरिक संयम- महर्षि विदुर कहते हैं कि धन कमाने और उसे संभालकर रखने के लिए मानसिक और शारीरिक संयम की जरूरत होती है। मन की खुशी के लिए बिना विवेक के धन खर्च करना दरिद्रता की ओर ले जाता है। इसलिए जरूरत के हिसाब से धन का खर्च करें।

 

धन संचय पर विदुर ने कहा ये- विदुर कह गए हैं कि धन को कमाने के साथ उसे उचित अनुपात में खर्च करना भी जरूरी है। बचा हुआ धन भविष्य में काम आता है। कभी कोई विपदा आई तो बचा हुआ धन ही इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए विदुर हमें धन संचय की शिक्षा दे गए हैं।