Malavya Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 1 महीने बार प्रवेश करते हैं। आपको बता दें कि धन और वैभव के स्वामी शुक्र ग्रह अभी कुंभ राशि मे गोचर कर रहे हैं और वह 28 जनवरी को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा लेकिन कुछ राशियों ऐसी हैं जिनका भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों करियर में पदोन्नति और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों को मालव्य राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से सुख और संपत्ति भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप कोई लग्जरी आयटम खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं आपको पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से छठे और 11वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने के योग हैं। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपको माता के माध्यम से धन लाभ हो सकता है, उनका सहयोग प्राप्त हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही विलासिता की सामग्री और धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। करियर में प्रमोशन के योग हैं। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा और नई जिम्मेदारियां आपके करियर को ऊंचाई पर ले जाएंगी। छात्र अपनी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही आपकी वाणी प्रभावशाली होगी, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रचुर धन की प्राप्ति होगी। व्यवसायियों को विशेष लाभ होगा और फिजूलखर्ची कम होगी। काम के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। नई नौकरी के ऑफर या विदेशी प्रोजेक्ट्स मिलने के योग हैं। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।