Shukra Gochar in Kanya: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आकर्षण और धन-ऐश्वर्य के कारक शुक्र एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। ऐसे ही दिवाली से पहले यानी 3 नवंबर को सुबह 4 बजकर 58 मिनट पर शुक्र कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के इस प्रवेश से हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को होगा विशेष लाभ…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि में शुक्र तीसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां और तरक्की आएगी। इस राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। लंबे समय से रुकी हुई कोई अच्छा पूरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो शुक्र का गोचर होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप अपनी क्षमताओं के बल पर आज कोई ऊंची पदवी पा सकते हैं। इसके साथ ही नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। बिजनेस और व्यापार में भी लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।  काफी लाभ कमाएंगे, जिससे आप खुश होने के साथ संतुष्ठ भी होंगे। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा जाने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा।

कन्या राशि ( Virgo Zodiac)

इस राशि में शुक्र पहले भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों की हर इच्छा सफल हो सकती है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी हो सकती है। वेतन वृद्धि के साथ इंक्रीमेंट होने के काफी अधिक चांस है। आपकी कड़ी मेहनत का फल अब मिल सकता है। व्यापार में भी आपका वर्चस्व रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। नए आय स्तोत्र खुलेंगे। भाग्य का साथ गोने से पैतृक संपत्ति भी मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि में शुक्र ग्यारहवें भाव में प्रवेश कर रहे  हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी लाभ मिल सकता है। व्यापार और नौकरी में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बीतेगा। भाग्य का साथ होने से हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। प्रतिद्वंदियों पर आप हावी रहेंगे। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो धन कमाने के कई जरिए खुलेंगे। अचानक धन लाभ होगा। पार्टनर के साथ मधुर संबंध रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें, तो वह अच्छा रहने वाला है। आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।