Shukr Grah Transit: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर एक राशि से दूसरी राशि प्रवेश करता है और उस राशि परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधे पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं धन के दाता शुक्र देव के राशि परिवर्तन की। आपको बता दें कि ऐश्वर्य और वैभव के दाता शुक्र ग्रह ने अपनी स्वराशि वृष में प्रवेश करने जा रहे हैं, यह राशि परिवर्तन 18 जून को हुआ है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली से शुक्र ग्रह ने 11वें भाव में गोचर किया है। जिसे ज्योतिष के अनुसार इनकम और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय़ में अच्छी बढ़ोतरी के योग बने हुए है। साथ ही आय के नए-नए माध्यम भी बन सकते हैं। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आप इस दौरान किसी व्यावसायिक डील में निवेश भी कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ हो सकता है। इसके साथ ही शुक्र ग्रह आपके दूसरे भाव और सप्तम स्थान के स्वामी हैं, जिसको जीवनसाथी व साझेदारी का भाव कहते हैं। इसलिए समय आपको  जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं। जो आपको फायदेमंद साबित हो सकती है। इस समय आप एक फिरोजा रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि: शुक्र देव का गोचर आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शुक्र ग्रह का भ्रमण दशम भाव में होगा। जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र और जॉब में आपके स्थान परिवर्तन के योग हैं। साथ ही इस दौरान आपकी पदोन्नती भी हो सकती है। इस समय आपको भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर बॉस और वरिष्ठजनों का आपको सहयोग प्रदान होगा। आर्थिक पक्ष भी इस समय आपका मजबूत होगा। वहीं इस समय बिजनेस में किए प्रयास सफल होंगे। इसलिए इस दौरान व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। इस समय आप एक टाइगर स्टोन धारण कर सकते हैं जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।

मेष राशि: आपकी गोचर कुंडली से शुक्र ग्रह का गोचर दूसरे स्थान में होगा। जिसे ज्योतिष के अनुसार धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको व्यापार मेंं अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं फंसा हुआ धन प्राप्त होने के भी योग हैं। अगर इस समय आप व्यापार का विस्तार या नया निवेश करना चाह रहे हैं तो भी यह समय आपके लिए अनुकूल है। वहीं शुक्र ग्रह आपके सप्तम भाव के स्वामी है। जिसको जीवनसाथी और साझेदारी का भाव कहते हैं। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

वहीं अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही जिन लोगों का करियर वाणी से जुड़ा हुआ है (शिक्षक, मार्केटिंग, वकील) उन लोगों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है। आप लोग एक ओपल रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित होगा।