Venus Transit: साल 2022 शुरू होने में कुछ दिन ही दिन शेष बचे हैं। नए साल को लेकर हर इंसान के मन में सवाल होता है कि यह साल उसके लिए कैसा रहेगा। साथ ही लोगों के मन में कई तरह की उम्मीदें भी जागती हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है।

आपको बता दें 30 दिसम्बर 2021 को शुक्र देव धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं और वह इस राशि में 27 जनवरी 2022 तक रहेंगे। इसके बाद वह मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। शुक्र लगभग एक राशि में लगभग 30 दिन तक रहते हैं। शुक्र का राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। ज्योतिष अनुसार इन राशि वालों के लिए नया साल शानदार रहने की उम्मीद है।

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए नया साल काफी लकी साबित होगा। धन प्राप्ति के प्रबल आसार हैं। आपको घर परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए इस दौरान आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। साथ ही बिजनेस वाले जातकों के लिए भी शुक्र का गोचर शानदार साबित होगा। शुक्र जब भी गोचर कुंडली के पांचवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में गोचर करते हैं तो धन लाभ होता है। नौकरी बदलने की योजना बना सकते हैं। अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। 

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को शुक्र के गोचर से लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आप सफलता पाने के लिए अपनी बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा और आप अपने विषयों को जल्दी सीखने में सक्षम होंगे। नौकरी से संबंधित शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है। कन्या राशि शुक्र के मित्र बुध की राशि हैं। इसलिए इन राशि के जातकों इस साल धनलाभ हो सकता है। साथ ही भाग्य का भी पूरा साथ मिल सकता है। (यह भी पढ़ें)- Astrology: 2022 में शनि देव का पाना चाहते हैं आशीर्वाद, तो साल के पहिले दिन करें ये उपाय

सिंह राशि : नया साल आपके लिए भी शुभ संकेत दे रहा है। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आप पैसा कमाने और धन का संचय करने में भी सफल रहेंगे। शुक्र का गोचर आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। माता लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी . व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय शानदार रहेगा। आप अच्छे ग्राहक बनाने और उनके साथ बेहतर सौदे करने में भी कामयाब होंगे। धन संबंधी दिक्कतें इस साल आपको नहीं देखनी पड़ेंगी।  

धनु राशि: इस राशि वाले नए साल में अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आपकी सैलरी बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए भी ये साल अच्छा रहेगा। धन का आगमन अनेकों माध्यमों से होने की उम्मीद है। इस साल आप एक से अधिक माध्यमों से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। (यह भी पढ़ें)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साहसी और निडर होते हैं इन 4 राशि के लोग, देखें- कहीं आपका नाम तो नहीं इसमें शामिल