Venus Planet Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर गोचर करता है और इस गोचर का असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं वैभव और विलासता के कारक शुक्र ग्रह के गोचर की। आपको बता दें धन और ऐश्वर्य के दाता शुक्र देव ने गुरु की स्वराशि मीन राशि में प्रवेश कर लिया है और वह यहां 23 मई तक विराजमान रहेंगे। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली से शुक्र देव ने नवम भाव में गोचर किया है। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही काफी दिन से जो काम अटके हुए थे, वो बनेंगे। कारोबार में कोई डील फाइनल हो सकती है। जिसका लाभ आपको भविष्य में हो सकता है। इस समय आप कोई व्यवसायिक यात्रा भी कर सकते हैं। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं शुक्र देव आपके चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। जिसे सुख, माता और वाहन का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय वाहन और प्रापर्टी का क्रय- विक्रय भी आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। साथ ही इस समय माता का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन राशि: आपको लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह ने आपके दशम स्थान में गोचर किया है। जिसे कर्मक्षेत्र और जॉब का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही नई जॉब का ऑफर आ सकता है या फिर अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और अप्रेजल हो सकता है। इस समय आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है। वहीं मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार शुक्र देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है, इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
वृष राशि: आप लोगों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव ने आपके 11वें भाव में गोचर किया है। जिसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। जिससे आपको लाभ हो सकता है। वहीं कारोबार में कोई नई डील फाइनल भी हो सकती है। वहीं जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नया कारोबार खोलने के लिए यह समय अनुकूल है। वहीं वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इसलिए यह गोचर आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।