वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या उदय होता है। तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। किसी के लिए यह गोचर लकी साबित होता है, तो किसी के अनलकी। आपको बता दें कि धन और वैभव के कारक शुक्र 30 दिसंबर 2021 को धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र लगभग 30 दिन तक एक ही राशि में रहते हैं। शुक्र यह गोचर 4 राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं वो चार राशियां कौन सी हैं।
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसलिए ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है। शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि कहलाती है।
कन्या राशि: इस राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी। यह जिस काम में हाथ डालेंगे इन्हें फायदा होगा। कन्या राशि शुक्र के मित्र बुध ग्रह की राशि है। इसलिए शुक्र का गोचर इनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। इन लोगों का जॉब में प्रमोशन हो सकता है।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए यह राशि परिवर्तन आर्थिक रूप से सकारात्मक रहेगा। आपको अचानक से धन प्राप्त होने की संभावना है। वृषभ राशि शुक्र की खुद की राशि है इसलिए इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा रहनी वाली है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
तुला राशि: इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बेहद ही फलदायी साबित होने वाला है। तुला राशि पर शुक्र देव का ही आधिपत्य है। इन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। जब भी कोई ग्रह कुंडली के पांचवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में गोचर करता है, तो करियर में बदलाव और नई नौकरी लगती है। इसलिए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए ये अवधि विशेष रूप से अच्छी रहेगी।
मकर राशि: आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर शुक्र देव के मित्र शनि ग्रह की राशि है। इसलिए इन लोगों को जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। इंक्रीमेंट लग सकता है। साथ ही आप ऑफिस में अपने कार्यों से सभी का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
