ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र को सुख-समृद्धि और वैभव का ग्रह माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार माना जाता है कि जब कोई ग्रह अपनी स्थिति बदलता है तो उसका प्रभाव सभी राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। सभी राशियों पर किसी ग्रह के बदलने का एक जैसा प्रभाव नहीं होता है, हर राशि का शुक्र के साथ अलग संबंध है इस कारण उनका प्रभाव भी अलग होता है। ज्योतिषों के अनुसार शुक्र अभी तक तुला राशि में मौजूद था, माना जाता है कि इस राशि में उसकी स्थिति बहुत अच्छी थी। शुक्र ने विचरण करते हुए वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। वृश्चिक राशि को मंगल की राशि माना जाता है। मंगल राशि में सूर्य पहले से मौजूद है, जिससे शुक्र और सूर्य का संयोग बन जाएगा। माना जा रहा है इससे कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में दिसंबर की 20 तारीख तक रह सकता है।
मेष- इस राशि के जातक एक महीने तक सेहत का ध्यान रखें, क्रोध करके रिश्तों का नहीं बिगाड़ें।
वृषभ- इस राशि वालों को आंखों और हड्डियों की समस्या का ध्यान रखना होगा। साथ ही वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती हैं तो हर कदम संभाल कर उठाएं।
मिथुन- करियर में सफलता मिल सकती है। किसी भी तरह की यात्रा में सावधानी बरतने की जरुरत है।
कर्क- इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन और कारोबार में लाभ हो सकता है। साथ ही खान-पान का ध्यान रखें।
सिंह- आर्थिक लाभ की संभावना बनेगी और किसी जगह से दूसरी जगह पर ट्रांसफर होने की संभावनाएं हैं।
कन्या- जीवनसाथी के स्वास्थय का ध्यान रखें, फैसले लेने में सावधानी रखें। क्रोध बिल्कुल नहीं करें।
तुला- वैवाहिक जीवन की समस्याओं से बचना होगा। आर्थिक लाभ होंगे लेकिन किसी तरह का तनाव लेना बिल्कुल भी लाभकारी नहीं है।
वृश्चिक- करियर में सम्मान और सफलता मिलेगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।
धनु- आर्थिक नुकसान हो सकता है। पिता के साथ संबंधों का विशेष ध्यान रखें।
मकर- आक्समिक धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है। चोट लगने की भी संभावनाएं बनी हुई हैं।
कुंभ- सूर्य के परिवर्तन से हड्डियों की समस्या हो सकती है। करियर में सफलता मिलेगी के योग बन रहे हैं।
मीन- सेहत बिगड़ सकती है। तनाव बढ़ सकता है, नौकरी से संबंधी लाभ हो सकता है।


