Venus Uday In Mithun: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर उदय और अस्त होते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधे पड़ता है। आपको बता दें कि वैभव के दाता शुक्र ग्रह 28 जून को उदित होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह मिथुन राशि में उदय होंगे। ऐसे में बुध ग्रह के उदित होने का असर सभी राशियों के लोगों पर सीधेतौर पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस दौरान भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही नौकरी पेशा और व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा और आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। धन संचय करने में आपको सफलता मिलेगी। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो उसके वापस आने की संभावना बन रही है। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही पैतृक संपत्ति के माध्यम से अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। वहीं इस दौरान आप देश – विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं  इस दौरान आप कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं, जिसका अच्छा फायदा मिलेगा। जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको शुभ समाचार मिलेगा। साथ ही अगर आप रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा काम – कारोबार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024