Venus Uday In Mithun: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर उदय और अस्त होते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें ऐश्वर्य और लग्जरी के कारक शुक्र ग्रह जून में उदित होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह मिथुन राशि में उदय होंगे। ऐसे में शुक्र ग्रह के उदित होने का असर सभी राशियों के लोगों पर सीधे तौर पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय नई नौकरी मिल सकती है है। साथ ही करियर और कारोबार में ग्रोथ मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको इस अवधि में नौकरी में सफलता और कई शुभ अवसर मिल सकते हैं। आपके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। वहीं इस समय आपको व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपको अटका हुआ धन मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
शुक्र ग्रह का उदित होना धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। वहीं प्रेम विवाह भी हो सकता है। साथ ही साथ ही जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको करियर में बढ़ोतरी के लिए कई अवसर मिलेंगे। आप इस दौरान काफी कुछ नया सीखेंगे जो आपके करियर में वृद्धि कराएगा। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं तो आपको कारोबार में सफलता मिलेगी। साथ ही व्यापार का विस्तार होगा।