वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो कुछ अशुभ योगों का निर्माण होता है और कुछ शुभ योगों का निर्माण होता है। आपको बता दें कि शुक्र देव ने 11 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे 4 राशि के जातको को दरिद्र योग से मुक्ति मिल गई है। साथ ही इन राशियों को धनलाभ और उन्नति के योग भी बन रहे हैं। वहीं शुक्र ग्रह अपनी राशि वृष को ही देख रहे हैं जो एक सकारात्मक संकेत हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि: आप लोगों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि पाश्विक योग टूट गया है। साथ ही इस समय आपकी सेहत में सुधार आएगा। साथ ही किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है।  इस समय आप अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे। परिवार वालों के साथ आपके मधुर संबंध होंगे। वहीं इस समय जो लोग फिल्म लाइन, मीडिया, फैशन डिजाइनिंग या लग्जरी आयटम का काम करते हैं तो आपको यह समय शानदार रह सकता है।

कर्क राशि: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र देव सुख-साधन और लाभ के स्वामी हैं। साथ ही 11वें भाव को देख रहा है। इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप प्रापर्टी और वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। वहींं होटल, टूर ट्रैवल और जो लोग कपड़ों का व्यापार करते हैं। उन लोगों को यह समय बेहतर साबित हो सकता है। इस समय आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। इस समय आप कार्यक्षेत्र में अपना प्रभाव और स्थान बेहतर कर सकते हैं।

सिंह राशि: शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही आपको पाश्विक योग से मुक्ति मिल गई है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। वहीं वह दशम भाव को देख रहा है। इसलिए जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है।

साथ ही इस दौरान आपको अपने काम और व्यवसाय के माध्यम से सफलता और लोकप्रियता हासिल हो सकती है। इतना ही नहीं आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।