Venus Planet Transit In Aries: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह लगभग 1 महीने में अपनी चाल बदलते हैं। साथ ही वह बीच- बीच में अपने मित्र और शत्रु राशि में संचरण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 31 मई को मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इस समय इन राशियों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहं धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचरण करेंगे। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही इस दौरान आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। विवाहित जोड़ों के लिए यह समय अनुकूल है, जबकि अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर सिंह राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली से भाग्य और विदेश स्थान पर होगा। इसलिए इस दौरान कार्यों में आपको किस्मत का साथ मिलेगा साथ ही इस दौरान आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। वहीं इस दौरान में आप ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने में कामयाब होंगे और धन दौलत में अच्छी वृद्धि होगी। वहीं आप छोटी या बड़ा यात्रा कर सकते हैं। व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। नए लेन-देन से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। वहीं आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
