Venus Transit 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या गोचर करता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि यह परिवर्तन किसी से लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी। दरअसल शुक्र ग्रह अपने मित्र शनि की राशि कुंभ में 31 मार्च को प्रवेश करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में शुक्र का संबंध विलासता, धन, ऐश्वर्य और वैभव से माना जाता है। इसलिए शुक्र ग्रह का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको विशेष फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 कौन सीं राशियां हैं…
मेष राशि: इस राशि वालों का 31 मार्च से अच्छा समय शुरू हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे लाभ और इनकम का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समस आपकी इनकम में फायदा हो सकता है। साथ ही व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही शुक्र आपके दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको साझेदारी के काम से लाभ हो सकता है। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। इस समय आप व्यवसायिक यात्रा भी कर सकते हैं। जो लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
मकर राशि: आपके लिए शुक्र ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसे धन और वाणी भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय बिजनेस में कोई डील फाइनल हो सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ था तो वो भी इस दौरान प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों का इंक्रीमेंट रुका हुआ था उनका इस समय इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र देव में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- मायावी ग्रह राहु करने जा रहे है मेष राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को शेयर और व्यापार में हो सकता है जबरदस्त लाभ
वृष राशि: आपके लिए शुक्र का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र आपके दशम भाव में गोचर करेंगे, जिसे जॉब और करियर का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं। जिसमें लाभ हो सकता है। जो लोग राजनीति में सक्रिय थे उनको कोई पद मिल सकता है। वृष राशि पर खुद शुक्र देव का आधिपत्य है। इसलिए यह गोचर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Palmistry: हथेली में इस जगह तिल होना, धनवान होने का होता है सूचक, आप भी करें चेक