वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब किसी ग्रह का राशि परिवर्तन, अस्त या उदय होते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें शुक्र ग्रह 6 जनवरी 2022 को प्रात: 3 बजकर 37 मिनट पर अस्त हुए थे। वहीं शुक्र 11 जनवरी 2022 को दोपहर 1 बजकर 58 मिनट पर उदय हो गए हैं। जब भी कोई ग्रह अस्त होता है तो उसके कारकत्व में कमी आ जाती है। वही जब कोई उदय होता है उसका पूरा प्रभाव मानव पर पड़ने लगता है। 

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को वैभव, भौतिक सुख, संपन्नता, भोगविलास, प्रेम और धन-संपत्ति का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र उदय होते हैं तो इन चीजों में बढ़ोत्तरी होती है और इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। लेकिन कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं।

मेष राशि: मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि अग्नि तत्व की राशि है। वहीं मेष राशि के लोगों के लिए शुक्र उनके दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं और इस अवधि में शुक्र आपके नवम भाव में उदय हो रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप आपको अपने दांपत्य जीवन में अनुकूल परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। जीवन साथी के माध्यम से भाग्य वृद्धि के योग बनेंगे। आप की यात्राएं काफी होंगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। करियर में सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि: इस राशि के स्वामी बुध हैं और यह वायु तत्व की राशि होती है। इसके अलावा शुक्र, बुध के मित्र ग्रह हैं। साथ ही शुक्र मिथुन राशि के सातवें भाव में उदय हो रहे हैं। ऐसे में शुक्र का ये प्रभाव आपके दांपत्य जीवन को मुख्य रूप से प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा और उनसे आपके संबंध मजबूत होंगे। रिश्ते में प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। यदि आप व्यापार करते हैं तो यह समय व्यापारिक समझौतों के लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिल सकता है।

सिंह राशि: शुक्र का उदय होते ही नई नौकरी की सौगात मिलेगी। जो लोग जॉब में बदलाव करना चाहते हैं, उनके लिए भी शुक्र का उदय शुभ साबित होगा। सरकारी नौकरी करने वालों का ट्रांसफर का योग है। आर्थिक लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते हैं। खुद का बिजनेस करने वालों के लिए शुक्र-उदय लाभकारी रहेगा। व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होगा। 

कुंभ राशि: वर्तमान समय में शुक्र ग्रह आपके एकादश भाव में उदय हो रहे हैं। ऐसे में एकादश भाव में शुक्र की उपस्थिति आपके लिए कई मामलों में अनुकूल रहने वाली है। सर्वप्रथम आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इन दौरान आपकी आमदनी बढ़ेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको प्रमोशन मिल सकता है और यदि आप व्यापार करते हैं तो व्यापार में आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है जिससे आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022