Venus Uday In Cancer: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह को वैभव, धन, ऐश्वर्य, कामुकता और विसासता का कारक माना जाता है। इसलिए जिस व्यक्ति की जन्मकुंडली में शुक्र ग्रह सकारात्मक स्थित होते हैं, उसको इन सेक्टरों में हमेशा लाभ होता है। वहीं आपको बता दें कि शुक्र ग्रह की चाल में समय- समय पर बदलाव होता रहता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह कुछ दिन पहले अस्त हुए थे, जिसके बाद वह 18 अगस्त को कर्क राशि में उदित हो गए हैं, इसलिए शुक्र ग्रह के उदित होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों को शुक्र ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न और छठे भाव के स्वामी हैं। साथ ही वह आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं आपकी प्रफेशनल जीव में तरक्‍की के आसार हैं। साथ ही जो लोग कम्‍युनिकेशन, कला, संगीत, एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं जो नौकरी पेशा लोग हैं, उनकी कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। साथ ही उनको जूनियर और सीनियर का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शुक्र ग्रह का उदय होना कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में उदय हुए हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपकै अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं परिवार के लोगों के साथ आपके जो संबंध कमजोर हुए थे उनमें मजबूती देखने को मिलेगी और इस समय आपको कोई शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और 11वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इकनम में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों को शुक्र ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में उदय हुए हैं, इसलिए इस समय आपको संतान जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो लोग संतान पाने के इच्छुक है, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कुछ लोग इस समय अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। साथ ही आपको इस अवधि में आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इस समय आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।