Shukra Made Malavya Yog: वैदिक पंंचांग के अनुसार वैभव और धन के दाता शुक्र देव ने अपनी उच्च राशि तुला में प्रवेश कर लिया है। शुक्र के तुला राशि में गोचर करने से मालव्य राजयोग बन रहा है। आपको बता दें कि इस योग के बनने से 3 राशि के जातकों अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियांं कौन सी हैं…

मेष राशि: आप लोगों को लिए मालव्य योग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से यह योग सातवें भाव में बनने जा रहा है। जिसको वैवाहिक जीवन और साझेदारी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको साझेदारी के व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। आप इस समय साझेदारी का काम शुरू भी कर सकते हैं। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा हो सकता है। साथ ही आप मकान अथवा वाहन भी खरीद सकते हैं। 

धनु राशि: मालव्य राजयोग बनने से आपको करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में बन रहा है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए यह समय बेहतरीन रहेगा। साथ ही अगर आप लोग राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको इस समय अच्छी सफलता मिल सकती है।

मकर राशि: आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग बनना फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दशम स्थान में बन रहा है। जिसे नौकरी और जॉब का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय आपकी  सामाजिक पद- प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।