Venus Transit In Taurus: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में किसी न किसी तरह के राजयोग का निर्माण होता है। वैदिक ज्योतिष में 5 महापुरुष राजयोग का वर्णन मिलता है। जिसमें हम यहां बात करने जा रहे हैं। मालव्य राजयोग के बारे में, जिसका निर्माण शुक्र ग्रह करते हैं। आपको बता दें कि धन के दाता शुक्र ग्रह ने वृष राशि में गोचर कर लिया है, जिससे मालव्य राजयोग बन रहा है। वहीं इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मालव्य राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही लोगों को अपने करियर में अप्रत्‍याशित लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों के लिए करियर में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

मालव्य राजयोग का बनना कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव पर संचरण कर रह हैं। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं बिजनस में अगर आप नए आइडिया पर काम करेंगे तो उनमें आगे चलकर आपको जबरदस्त लाभ होगा। साथ ही निवेश से भी लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ हो सकता है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही  जो लोग अभी तक अविवाहित हैं उनके लिए अच्‍छे रिश्‍ते आ सकते हैं। वित्‍तीय मामलों की बात करें तो आपकी कमाई भी अच्‍छी होगी और खर्च में भी वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। निजी रिश्‍तों की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका सामंजस्‍य पहले से और बेहतर होगा और आप अपनी लाइफ से काफी संतुष्‍ट रहेंगे। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024