Shukra Planet Transit In Dhanu: शुक्र ग्रह का गोचर (Venus Planet Transit In December) ज्योतिष में विशेष स्थान रखता है। क्योंकि वैदिक ज्योतिष में शुक्र को धन, वैभव और सुख- साधनों का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्र ग्रह के गोचर से इन सेक्टरों पर तो प्रभाव पड़ता ही है। साथ ही सभी राशियों के लोगों को भी शुक्र ग्रह का गोचर (Shukra Planet Gochar In Dhanu) प्रभावित करता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 5 दिसंबर को धनु राशि (Shukra Ka Rashi Parivartan) में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह गोचर 3 राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि: शक्र ग्रह का गोचर (Shukra Planet Transit In Sagittarius) आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में गोचर करेंगे। जिसे साहस- पराक्रम और भाई- बहन का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय कार्यस्थल पर आपके साहस- पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। साथ ही यह समय धन की बचत और निवेश करने के मामलों में अनुकूल रह सकता है। वहीं आप इस समय शत्रुओं पर भी विजय पा सकते हैं। इस दौरान आपको भाई- बहन का भी साथ मिल सकता है।

मेष राशि: आप लोगों के लिए शुक्र देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में संचरण करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही अटके हुए कामों में सफलता मिलती नजर आ रही है। वहीं जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

मिथुन राशि: ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे वैवाहिक जीवन और साझेदारी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आप साझेदारी का काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही जीवनसाथी का आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं जो व्यापार में आपको धनलाभ हो सकता है।