Kalatmak Yog 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में पड़ता है। ऐसे ही जब विलासिता का ग्रह शुक्र जब राशि परिवर्तन करता है, तो इसका असर हर राशि पर पड़ता है। इसी तरह चंद्रमा सबसे तेजी से राशि परिवर्तन करता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन रहता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 अगस्त को चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। बता दें कि चंद्रमा की राशि कर्क में पहले से ही शुक्र ग्रह वक्री होकर अस्त हो गए हैं। ऐसे में चंद्रमा और शुक्र की युति हो रही है। जिसके कारण कलात्‍मक नामक योग का निर्माण हो रहा है। अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र की स्थिति सही होती है, तो वह लोग काफी रचनात्मक होने के साथ हर सुविधा से संपन्न होते हैं। जानिए कलात्मक योग बनने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

कब बन रहा है कलात्मक योग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय शुक्र ग्रह वक्री होकर कर्क राशि में ही अस्त है। इसके साथ ही 13 अगस्त को सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर चंद्रमा भी प्रवेश कर जाएंगे और 16 अगस्त को शाम 4 बजकर 47 मिनट तक रहेंगे।

कलात्मक योग बनने से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मिथुन राशि

शुक्र और चंद्रमा की युति से बना कलात्मक योग इस राशि के जातकों के लिए भी काफी लाभकारी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते है्ं। बिजनेस में आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अब मिल सकता है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि

इस राशि में शुक्र लग्न भाव में वक्री हुए है। ऐसे में कलात्मक योग इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। एक सुखद व्यक्तित्व में काफी बदलाव नजर आ सकते हैं। परिवार का पूरा साथ मिले। इसके साथ ही उनकी सलाह को जरूर मानें। धन लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कोई रचनात्मक कार्य करने के लिए उत्साहित हो सकते हैं।

मकर राशि

कलात्मक योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा है। परिवार के साथ किसी खास मुद्दे पर बात कर सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। पार्टनर के साथ अधिक खर्च हो सकता है, लेकिन आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। धन लाभ के साथ पदोन्नति भी मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।