वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह अस्त होता है और इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। धन और वैभव के कारक शुक्र देव भी अस्त होने जा रहे हैं। जब कोई ग्रह सूर्य ग्रह के निकट या यूं कहें कि वह सूर्य की डिग्री से 10 डिग्री के आसपास आ जाता है, तो उसे ज्‍योतिष में ग्रह को अस्‍त होना कहा जाता है। 

पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह 6 जनवरी 2022 को अस्त हो जाएंगे। शुक्र भौतिक सुख, सौंदर्य, वैवाहिक जीवन, कारोबार, भोग विलास, वैभव के कारक माने जाते हैं। आइए जानते हैं शुक्र के अस्त होने से सभी राशियों के जातकों पर क्या असर पड़ने वाला है।

मेष राशि: इस समय आप लोग गलत संगत से दूर रहें। स्त्रियों का सम्मान करें। धोखा न दें और सेहत का ध्यान रखें। साझेदारी के काम में मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेगा। विरोधी आपके काम में अड़चन डालने का प्रयास कर सकते हैं। लक्ष्मी जी की पूजा आपके लिए लाभकारी है।

वृष राशि: इस राशि वालों का धन का व्यय हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। अनैतिक कामों पर धन को खर्च न करें। वाणी को मधुर रखें। भाग्‍य इस वक्‍त आपका साथ नहीं दे रहा है।

मिथुन राशि: व्यापार में मुनाफा हो सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। महिला सहकर्मियों से वाद-विवाद से बचना चाहिए, सहयोग में कमी रह सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है। कर्ज देने की स्थिति से बचें। पुराना रोग है तो सावधान रहें।

कर्क राशि: शत्रु कार्यों में बाधा पैदा करने का कार्य कर सकते हैं। मानसिक तनाव की स्थिति से बचें। माता की सेहत का ध्यान रखें। व्यवसाय में भी कोई खास मुनाफा होने की संभावना नहीं है। इसलिए अपने काम को सतर्कता के साथ करें। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है।

सिंह राशि: अनवांछित स्थानांतरण का योग है। संतान से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप किसी व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति में भी समस्या हो सकती है। अनावश्यक कार्यों में ऊर्जा और धन का व्यय हो सकता है।

कन्या राशि: इस अवधि में आप कई नए दोस्त बनाएंगे। करियर के लिहाज से आप कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको अपने वरिष्ठों का सहयोग एवं प्रोत्साहन मिलेगा।अचानक खर्चों में वृद्धि होने से बजट बिगड़ सकता है। तनाव से बचें।

तुला राशि:  प्रतिद्वंदी सक्रिय रहेंगे और व्यापार में लाभ की स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। बड़ा निवेश करने से बचें। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। पैसों के आगमन में थोड़ी कमी हो सकती है। इस वक्‍त आपको मेहनत का फल भी मुश्किल से प्राप्‍त होगा।

वृश्चिक राशि: मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। जीवन साथी को प्रसन्न रखें और सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को इस समय पढ़ाई में ध्यान देना है। उन्हें अपने समय की कीमत को समझना होगा। इस वक्‍त समय बर्बाद करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

धनु राशि: आपकी ही राशि में शुक्र अस्त हो रहे हैं। इसलिए भविष्य के लिए आप जो भी योजनाएं बना रहे हैं उनपर एक बार ध्यान देने की जरूरत है। आवेश में आकर कोई भी निर्णय न लें। काम को लेकर थोड़ी भागदौड़ रहेगी।

मकर राशि: यदि किसी रोग से पीड़ित हैं तो डाक्टर से सलाह लेकर ही दवा का प्रयोग करें। सेहत के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है। धन का ध्यान रखें। यात्रा सावधानी से करने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि: शुक्र जमीन जायदाद संबंध कार्यों में विलंब पैदा करेंगे। दांपत्य जीवन में भी थोड़ी परेशानी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन कम लगेगा। भाग्‍य का साथ बड़ी मुश्किल से मिलेगा। प्रेम संबंध में बाधा, तनाव की स्थिति बन सकती है।

मीन राशि: दूसरों की निंदा करने से बचें। स्त्रियों का आदर करें। धन का व्यय सोच समझ कर करें। कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें। नौकरी में मेहनत से काम करें, तो बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022