शुक्र ग्रह को प्रेम, कला और सामाजिक जीवन का प्रतीक माना जाता है। शुक्र के शुभ प्रभाव से सौंदर्यता और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। ये मनुष्य की इच्छाओं में वृद्धि करता है। शुक्र ग्रह गोचर करता हुआ कुंभ राशि में प्रवेश करने वाला है जिससे विवाह, पारिवारिक संबंध और व्यावसायिक साझेदारी पर प्रभाव पड़ सकता है। 6 फरवरी 2018 को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है।
मेष- इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का ये गोचर लाभकारी होगा। इन्हें आर्थिक और व्यक्तिगत मामलों में फायदा होने के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के लोगों को अपने क्रोध पर संयम रखने की आवश्यकता है।
वृषभ- इस राशि के लोगों की कोई विदेश यात्रा संभव हो सकती है। टूर और ट्रेव्लिजम से संबंध रखने वाले व्यवासियों को लाभ हो सकता है। इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र पर सफलता मिल सकती है। प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है लेकिन ज्यादा कष्ट नहीं उठाने पड़ेगें।
मिथुन- इस राशि के लोगों को आत्मबल मिलेगा और नए लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ सकता है। पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर कोई फैसला लें। पिता की सेहत का खास ख्याल रखें।
कर्क- इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर शुभता नहीं लेकर आ रहा है, इस राशि के लोगों को वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। किसी के साथ विवाद संभव हो सकता है। किसी छोटी यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है।
सिंह- इस राशि के लोग अपने पार्टनर का खास ध्यान रखें क्योंकि इस समय हुई छोटी सी बात भी बड़े विवाद का रुप ले सकती है। परिजनों की सेहत का खास ध्यान रखना होगा। प्रॉपर्टी संबंधी लाभ हो सकता है।
कन्या- इस राशि के लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। परिवार में विवाद हो सकता है। अति उत्साह से बचने का प्रयास करें, इससे हानि होने की संभावना है। नई योजना को इस माह अपनाने से बचें। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।
तुला- परिवार में बच्चों को लेकर समस्याएं आ सकती हैं। शादीशुदा लोगों को संभल कर चलना होगा। आय के साधन बढ़ सकते हैं। किसी कलात्मक प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं। आर्थिक निवेश करने से पहले सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ विवाद रह सकता है।
वृश्चिक- इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ हो सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ये समय शुभ है। कार्यस्थल पर पदोन्नति हो सकती है।
धनु- इस राशि के लोग अपने कलात्मक आचरण के कारण करियर में बेहतर पद हासिल कर पाएंगे। पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाने की संभावना भी बन रही है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। पिता या किसी अन्य के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है।
मकर- इस राशि के लिए शुक्र का गोचर शुभ नहीं है। मानसिक तनाव रहने की संभावना है, इस कारण से वाणी पर सयंम रखना अति आवश्यक होगा। परिवार के सदस्यों को अपना समय अवश्य दें और हर तरह के मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करें। छात्रों को अच्छे परिणाम लाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
कुंभ- इस राशि के लोगों को अपनों से विवाद सुलझाने होगें अन्यथा किसी परेशानी में फंस सकते हैं। मानसिक तनाव रह सकता है और वैवाहिक जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन आ सकता है। विरोधी तत्व परेशान कर सकते हैं, इसलिए शत्रुओं से संभलकर चलें।
मीन- इस राशि के लोगों का प्रेम जीवन सफल हो सकता है। शादीशुदा लोगों के जीवन में सुख और शांति रहेगी। पिता की सेहत को नुकसान हो सकता है। शारीरिक रुप से किसी प्रकार की हानि हो सकती है, इसलिए विशेषकर वाहन चलाते हुए सावधान रहें।


