वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। क्योकि अगर हमारा घर और कार्यस्थल वास्तु अनुसार नहीं बना हो तो हमारे जीवन में क्लेश और आर्थिक तंगी रहती है। साथ ही जीवन मे दरिद्री छा जाती है और जिस घर या कार्यस्थल में दरिद्री छा जाती है। वहां से मां लक्ष्मी रूठ कर चलीं जातीं हैं।

वहीं आपने देखा होगा लोग अपने व्यापार में खूब मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी उनको सफलता हाथ नहीं लगती और वह दिन पर दिन लॉस में चले जाते हैं। इसके पीछे वास्तु दोष भी एक बड़ा कारण होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में ऐसे कई वास्तु टिप्स बताएं गए हैं, जिनको करने से व्यापार में वृद्धि होने लगती है। आइए जानते हैं इन वास्तु उपायो के बारे में…

व्यापार वृद्धि यंत्र की करें स्थापना:

हिंदू धर्म में मंत्रों का विशेष महत्व होता है। वहीं शास्त्रों के अनुसार मंत्रों को जब एक आकृति का रूप दिया जाता है तो वह यंत्र हो जाता है। इसलिए प्रतिष्ठान के मंदिर में एक व्यापार वृद्धि यंत्र की स्थापना कर उसकी रोज पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से व्यापार में वृद्धि होने लगती है।

ऑफिस में रखें इस धातु का कछुआ:

पुराणों में भगवान विष्णु ने कच्छप अवतार लिया था। इसलिए जहां पर कछुआ स्थापति होता है वहां विष्णु भगवान का वास रहता है और भगवान विष्णु जहां होते हैं वहां मां लक्ष्मी भी साथ में रहतीं हैं। इसलिए पीतल का कछुआ ऑफिस में रखने से व्यापार में धन लाभ होने लगता है।

एकाक्षी नारियल करें स्थापित:

इसके अलावा व्यापार स्थल पर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो, वहां श्वेतार्क गणपति और एकाक्षी श्री फल की स्थापना करें। और फिर नियम से धूप, दीप आदि से पूजा करें और फिर नियम से धूप, दीप आदि से पूजा करें। सप्ताह में एक बार मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद अधिक से अधिक लोगों में बांटे।

बुधवार को करें ये उपाय:

बुधवार के दिन 7 साबुत के दाने हरी मूंग की दाल के गणेश जी की प्रतिमा पर चढ़ाएं और 7 साबुत दाल के दाने अपनी सीट यानि की जहां पर आप बैठते हैं, वहां गद्दी के नीचे रखें और सात- सात दाने दुकान (प्रतिष्ठान) की चारों दिशाओ में डाल दें। ऐसा करने से व्यापार अच्छा चलने लगेगा। साथ आय के स्त्रोत में वृद्धि होने लगेगी।