अपने जीवन में कोई भी व्यक्ति कर्ज नहीं लेना चाहता। लेकिन, मजूबरी और आर्थिक स्थिति के कारण लोगों को कर्ज लेना पड़ जाता है। हालांकि, कभी-कभी जिम्मेदारियों का इतना दवाब बन जाता है कि कर्ज लौटा पाना उनके लिए नामुमकिन-सा हो जाता है। इसका एक कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक अगर घर में कोई दोष हो तो इसके प्रभाव आपकी जिंदगी पर पड़ते हैं।

ऐसे में कुछ वास्तु उपायों के जरिए आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। इसके अनुसार यदि छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो कर्ज के बोझ को कम किया जा सकता है।

इस दिशा में बाथरूम होने से बढ़ता है कर्ज: वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में दक्षिण-पश्चिम दिशा में बाथरूम होने से इंसान कर्ज में डूब जाता है। ऐसे में घर के इस हिस्से में बाथरूम नहीं होना चाहिए। लेकिन अगर दक्षिण-पश्चिम दिशा में बाथरूम बन गया है, तो उसके लिए आप वास्तु का यह उपाय अपना सकते हैं। इसके अनुसार बाथरूम के एक कोने में कटोरी में नमक भरकर रख दें। इससे वास्तु दोष दूर होता है।

मंगलवार को चुकाए लोन की पहली किस्त: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपने लोन लिया है, तो उसकी पहली किस्त हमेशा मंगलवार को चुकानी चाहिए। ऐसे करने से आपको लोन से जल्दी छुटकारा मिल सकता है।

इस दिशा में लगाएं शीशा: कर्ज में डूबे व्यक्ति को अपने घर या दुकान में हमेशा आइना उत्तर-पूर्वी दिशा में ही लगाना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज हलका होता है। साथ ही घर में माता लक्ष्मी या धन कुबेर की प्रतिमा को हमेशा उत्तर दिशा में स्थापित करना चाहिए। साथ ही रोजाना उनकी पूजा करनी चाहिए। इससे कर्ज से जल्दी मुक्ति मिल सकत है।

बदलें पानी की दिशा: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपको बार-बार कर्जा लेना पड़ रहा है या फिर आप कर्ज चुका नहीं पा रहे हैं, तो इसके लिए आपको अपने घर या ऑफिस में पानी की दिशा को बदल देना चाहिए। पानी का पात्र रखने के लिए सही दिशा उत्तर मानी गई है। ऐसे में पानी का पात्र हमेशा उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा