वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज में एनर्जी यानी ऊर्जा होती है। यह ऊर्जा आपकी जिंदगी पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। अगर कड़ी मेहनत करने के बाद भी आप सफल नहीं हो पा रहे हैं, तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। घर में या ऑफिस में वास्तुदोष होने के कारण आपके बनते-बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। ऐसे में अपने घर में कुछ बदलाव करके, आप इन वास्तुदोषों से छुटकारा पा सकते हैं।

घर में करें यह बदलाव:

1- घड़ी की सही दिशा: घर में घड़ी लगाते समय हमेशा दिशा का ख्याल रखें। कभी भी दक्षिण या पश्चिम दिशा में घड़ी नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपको आर्थिक हानि हो सकती है। यह आपकी प्रगति के रास्ते में भी रुकावट पैदा कर सकती है। इसलिए हमेशा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में घड़ी लगानी चाहिए। इससे आपकी उन्नति के रास्ते खुल जाते हैं।

2- रात को सोते समय तकिए के नीचे रखें मोरपंख: घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए और अपनी जिंदगी में कामयाबी पाने के लिए सोते समय अपने तकिए के नीचे मोरपंख रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आपके लिए लाभकारी होता है, साथ ही यह आपकी कुंडली में लगे दोषों को भी धीरे-धीरे खत्म कर देता है। ऐसा करने से आपकी किस्मत खुल जाती है।

3-पोंछा लगाते समय समुद्री नमक का करें इस्तेमाल: वास्तु शास्त्र के अनुसार चुटकी भर नमक आपकी जिंदगी की कई परेशानियों को ठीक कर सकता है। यह आपकी जिंदगी से दरिद्रता और नकारात्मकता हटाकर आपकी जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रोजाना पानी में समुद्री नमक डालकर घर में पोंछा लगाना चाहिए, इससे आपकी किस्मत खुल सकती है।

4-इस दिशा में रखें तुलसी का पौधा: आयुर्वेद के अनुसार तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। हिंदू धर्म में हर घर में तुलसी की पूजा होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को घर के आंगन, केंद्र या घर की पूर्वोत्तर या फिर उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए। तुलसी को इन जगहों पर लगाना काफी शुभ माना जाता है। पूर्वोत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

5- मंदिर की सही दिशा: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मंदिर की शुभ दिशा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्वी दिशा मानी जाती है। साथ ही मंदिर थोड़ी ऊंचाई पर भी होना चाहिए। घर में रखा मंदिर लड़की का हो, तो यह बेहद ही शुभ परिणाम लेकर आता है।