Vastu Tips For Horse Painting: घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने और तरक्की की राह को आसान बनाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। इन्हीं में से एक उपाय – घर में 7 दौड़ते हुए सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाना है। ऐसा माना जाता है कि यह चित्र जीवन में सफलता, समृद्धि और उत्साह लाता है। यह न सिर्फ आर्थिक रूप से लाभ दिलाता है, बल्कि परिवार के सदस्यों की किस्मत को भी चमका सकता है। लेकिन इस तस्वीर को घर में सही दिशा और तरीके से लगाने पर ही इसका पूरा लाभ मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार, इस तस्वीर को कहां और कैसे लगाना चाहिए…
घोड़े की तस्वीर क्यों मानी जाती है शुभ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दौड़ते हुए घोड़े ऊर्जा, ताकत, गति और सफलता के प्रतीक होते हैं। खासकर जब ये 7 सफेद घोड़े हों, तो ये जीवन में स्थिरता और निरंतर प्रगति का संदेश देते हैं। सफेद रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक होता है और सात की संख्या को शुभ व आध्यात्मिक माना गया है। ऐसे में 7 दौड़ते हुए सफेद घोड़ों की तस्वीर जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
कहां लगाएं यह तस्वीर?
दक्षिण दिशा में लगाएं
अगर आप व्यापार करते हैं और अपने कारोबार में तरक्की चाहते हैं, तो वास्तु के अनुसार इस तस्वीर को घर या ऑफिस की दक्षिण दिशा में लगाएं। इससे धन लाभ और उन्नति के योग बनते हैं।
उत्तर दिशा भी है शुभ
अगर आप नौकरीपेशा हैं या करियर में तरक्की पाना चाहते हैं, तो इस तस्वीर को उत्तर दिशा में लगाएं। इससे समाज में मान-सम्मान मिलता है और करियर में सफलता प्राप्त होती है।
ड्रॉइंग रूम या हॉल में लगाएं
घर के मुख्य हॉल की दक्षिण दिशा की दीवार पर यह तस्वीर लगाना भी फायदेमंद होता है। इससे पूरे परिवार पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
कहां न लगाएं यह तस्वीर?
- इस तस्वीर को बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए। इससे मानसिक शांति में बाधा आ सकती है।
- वास्तु के अनुसार, आक्रामक मुद्रा में घोड़ों की तस्वीर से बचना चाहिए। घोड़े शांत और प्रसन्न मुद्रा में होने चाहिए।
- इस बात का ध्यान रखें कि घोड़ों की लगाम बंधी न हो।
- घोड़े शांत और उत्साही मुद्रा में हों। इससे घर में सुख-शांति और सकारात्मकता बनी रहती है।
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।