Vastu Tips For Home: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि वास्तु का प्रभाव हमारे जीवन पर सीधेतौर पर पड़ता है। साथ ही अगर घर का कार्यस्थल में वास्तु दोष हो तो जीवन में दरिद्री छा जाती है। साथ ही ऐसी जगह से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं। वहीं यहां हम ऐसी 5 तस्वीरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको घर में लगाने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वास्तु दोष को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन तस्वीरों के बारे में…
राम दरबार का चित्र
वास्तु शास्त्र अनुसार घर में राम दरबार की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में प्रजातंत्र की भावना प्रबल होती है और सभी का मान सम्मान करने की भावना आती है और परिवार के सदस्य के बीच प्रेम बढ़ता है। साथ ही वास्तु दोष के अशुभ प्रभाव में कमी आती है।
मां लक्ष्मी की तस्वीर
अगर काफी प्रयास करने के बाद भी आपकी आर्थिक स्थति खराब रहती हो और धन नहीं जुड़ता हो तो आपको घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपको कभी भी धन दौलत की कमी नहीं होगी। साथ ही मां की आप पर विशेष कृपा बनेगी।
दौड़ते घोड़ों की तस्वीर
अगर आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो आप अपने घर के कमरे की खिड़की पर दौड़ते घोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहेगा। साथ ही घन का आगमन बना रहेगा।
मां सरस्वती की तस्वीर
मां सरस्वती को हिंदू धर्म में ज्ञान और विद्या की देवी माना जाता है। इसलिए आपको घर में मां सरस्वती की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में रहने वाले सदस्यों में विवेक हमेशा बना रहेगा। साथ ही मां सरस्वती की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
हंस की तस्वीर
अगर आपके घर में सुख- समृद्धि की कमी हो और धन का अभाव रहता हो आप लोग सफेद हंस की तस्वीर घर की दीवाल पर लगाएं। ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच प्रेम भी बना रहता है।