Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जो करने और न करें से जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पेड़-पौधे भी हमारे जीवन पर अच्छा और बुरा प्रभाव डालते हैं। कई पौधे ऐसे हैं, जिन्हें घर पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक स्थित भी खराब हो जाता है। आइए जानते हैं कि किन पौधे को घर पर लगाने से दरिद्रता आने की मान्यता है।

कपास
वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को भूलकर भी घर के पास नहीं लगाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे घर का माहौल बिगड़ जाता है। इसका प्रभाव हमारे काम पर पड़ता है, जिस कारण हमें नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बबूल
वास्तु शास्त्र के अनुसार इमली के पौधे को भी कभी घर पर नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। वहीं मान्यता है कि इससे घर की बरकत चली जाती है और आर्थिक नुकसान होने लगता है।

बेर का पेड़
इस पेड़ को भी कभी घर के पास नहीं लगाना चाहिए। इस पेड़ में कांटे होते हैं। मान्यता है कि यह पेड़ घर के पास होने पर जीवन में बाधाएं आती हैं। किसी भी कांटेदार पौधे को घर पर नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि घर पर इस तरह के पौधे लगाने पर रिश्ते खराब हो जाते हैं।

नींबू का पौधा
नींबू का पौधा भी घर पर नहीं लगाना चाहिए। घर पर यह पौधा लगाना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस पौधे को घर पर लगाने से मानसिक तनाव होता है और नकारात्मक ऊर्जा घर में आती है।

आंवला का पेड़
इस पेड़ को भी कभी घर पर नहीं लगाना चाहिए। घर पर इसे लगाना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि घर पर आंवले का पेड़ होने के कारण सुख-समृद्धि चली जाती है। साथ ही घर का वातावरण भी खराब हो जाता है।