Lucky Plants for Balcony: नवरात्रि के 9 दिनों को शास्त्रों में बहुत पवित्र माना गया है। इन 9 दिनों में लोग वाहन और प्रापर्टी खरीदते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि नवरात्रि में घर की बालकनी में पौधे लगाने से धन- समृद्धि का वास रहता है। आपको बता दें कि कई पौधों का संबंध नवग्रह से भी होता है। इसलिए पौधे लगाने से नवग्रह भी शांत रहते हैं और उनका शुभ फल व्यक्ति को प्राप्त होता है। साथ ही पौधे लगाने से आप पर मां लक्ष्मी मेहरबान हो सकतीं हैं। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में…

मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा

वास्तु अनुसार नवरात्रि में घर की बालकनी में लक्ष्मणा का पौधा लगाना चाहिए। ये पौधे का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। इस पौधे को लगाने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं। साथ ही साथ ही इसको लगाने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। लक्ष्मणा का पौधा घर में पूरब या पूर्व-उत्तर की दिशा में लगाना चाहिए। क्योंकि उत्तर दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर से है।

लगाएं तुलसी का पौधा

नवरात्र में बालकनी में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। तुलसी का संबंध भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्‍मी से होता है। साथ ही तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु दोष भी दूर होता है और घर में धन- समृद्धि का वास रहता है। तुलसी का पौधा लगाने के बाद रोग शाम को घी का दीपक जलाएं। इससे नेगेटिविटी दूर होती है।

लगाएं मनी प्लांट का पौधा

वास्तु शास्त्र अनुसार मनी प्लांट का पौधा घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए नवरात्रि में बालकनी में मनी प्लांट का पौधा लगाएं। ये पौधा लगाने से घर में वैभव और सुख समृद्धि का वास रहता है। साथ ही घर के लोगों की तरक्की में भी कोई बाधा नहीं आती है। मान्यता है कि मनी प्‍लांट की बेल जितना फैलती है और आपकी आर्थिक स्थिति भी उतनी मजबूत होती है। इसे भूलकर भी दक्षिण दिशा में लगाएं।

लगाएं पाम ट्री

पाम ट्री भी पौधे को वास्तु में बेहद शुभ माना गया है। आप एरेका पाम को भी नवरात्रि में अपने घर की बालकनी में लगा सकते हैं। एरेका पाम अच्छा स्वास्थ्य, भाग्य और समृद्धि लाता है। साथ ही इस पौधे को लगाने से घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। वहीं घर में सकारात्मकता का वास होता है।