Kitchen Vastu Remedies: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि अगर हमारे घर और कार्यस्थल पर का वास्तु खराब है तो व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता छा जाती है। साथ ही फिजूल के खर्चे होते हैं। साथ ही सेहत खराब रहती है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं रसोई घर में ऱखी चीजों के बारे में, दरअसल रसोईघर को अग्नि तत्व से जोड़कर देखा जाता है। अगर आपके घर की किचन में प्रयोग में न आने वाली वस्‍तुएं, टूटे फूटे, बर्तन या फिर फालतू सामान रखा होता है तो यह नकारात्‍मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाता है और किचन में वास्‍तुदोष पैदा करता है। साथ ही सुख- समृद्धि का अभाव रहता है। आइए जानते हैं वो कौन सी चीज हैं जिनको घर की किचन में रखने से दरिद्रता छा जाती है…

12 महीने बाद वैभव के दाता शुक्र करेंगे उच्च राशि मीन में प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

जले या टूटे हुए बर्तन

वास्तु के अनुसार घर में जले या टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से धनहानि होती है। साथ ही जीवन में दरिद्रता छा जाती है। वहीं ऐसे बर्तनों का रसोई में होना घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और धन का प्रवाह रुक सकता है।

किचन में झाड़ू-पोछे की चीजें

किचन में गंदे कपड़े या झाड़ू- पोछे की चीजें नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। क्योंकि रसोई घर को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है और यह स्थान बहुत पवित्र होता है।  झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, और इसका अपमान सीधे-सीधे धन की हानि और गरीबी का संकेत माना जाता है। 

रसोई में दवाइयां, बिल, कागजात

वास्तु के अनुसार रसोई में दवाइयां नहीं ऱखनी चाहिए। ऐसा करने से फिजूल खर्चे होते हैं। साथ ही सेहत खराब रहती है। यह वास्तु के अनुसार अशुभ माना गया है और इससे घर में रोग, मानसिक तनाव, और आर्थिक तंगी बनी रहती है। साथ ही किचन में बिल और कागजात रखना भी दरिद्रता लाता है। 

सिंक के चीजे कूड़ादान

कई घरों में कूड़ेदान को सिंक के नीचे रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि सिंक जल तत्व से जुड़ा है और जल में वरुण देव का वास माना जाता है। ऐसा करने से वरुण देवता के साथ वास्तु देवता नाराज हो जाते हैं।

सिंक के नीचे जूठे बर्तन

किचन सिंक के नीचे कभी भी जूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपका राहु खराब हो सकता है। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का अभाव रहती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026