Vastu Shastra Tips in Hindi: आज के समय में कई लोग वास्तु पर विशेष ध्यान देते हैं। चाहे वो घर या ऑफिस की दिशा को लेकर हो या फिर उसमें रखे जाने वाले सामान को लेकर। कहा जाता है कि अगर वास्तु सही है तो आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे व्यक्ति की तरक्की होती है। बात अगर घर में रखे डस्टबिन की करें तो शायद ही लोगों का ध्यान इस ओर जाए कि कूड़ेदान को रखने की जगह से भी लोगों का जीवन प्रभावित होता है। अगर आप कूड़ेदान को वास्तु निर्धारित जगह पर रखते हैं तो मान्यता है कि जल्द ही धन वृद्धि के योग बनते हैं। वहीं, गलत जगह डस्टबिन रखने से खर्चे बढ़ जाते हैं और घर में नकारात्मकता आती है।

इस दिशा में रखने से होगी धन हानि: वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में लोगों को कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिशा को करियर व धन से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में जिन घरों में डस्टबिन उत्तर दिशा में होता है, वहां लोगों को धन प्राप्त करने के अवसर ओझल हो जाते हैं। उत्तर-पूर्व दिशा में कचरा रखने से भी आर्थिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। वहीं, दक्षिण-पूर्व दिशा में कूड़ादान रखने से भी धन हानि की संभावनाएं बढ़ती हैं।

फैलती है नकारात्मकता: नैऋत्य दिशा में कचरा पेटी रखने से भी घर में नकारात्मकता आती है। इस दिशा को आपसी संबंधों और रिश्तों से संबंधित होता है। इस जगह कूड़ादान रखने से घर में तनाव हो सकता है और आपसी मनमुटाव भी हो सकता है। झगड़ा ज्यादा होने से घर का माहौल भी बिगड़ सकता है।

ऐसे खुलते हैं धन आगमन के स्रोत: दक्षिण पश्चिम दिशा में डस्टबिन रखने से वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र मिलता है कि घर में खर्चा कम होता है। इस दिशा को फायदे और मेहनत का फल देने वाला माना जाता है। छात्र जीवन में भी इस दिशा को महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि फोकस करने में भी मदद मिलती है। वहीं, अवसाद से पीड़ित लोग लोगों को अपने घर में पश्चिम या उत्तर पश्चिम दिशा में कूड़ादान रखना चाहिए।