Vastu Tips For Money: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास अपार धन सम्पत्ति हो। घर में खुशहाली का माहौल रहे। घर के सभी सदस्य स्वस्थ रहें और परिवार में लगातार सफलता आती रहे। क्या आप जानते हैं कि घर को वास्तु शास्त्र के मुताबिक सजाकर आप अपने घर में खुशियों, सफलता, सेहत और शोहरत पा सकते हैं। वास्तु शास्त्र की इस स्टोरी में जानिए घर में सजाने के लिए ऐसी वस्तुओं के बारे में जिनसे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आइए जानते हैं –

1) लाफिंग बुद्धा: घर में खुशहाली लाने के लिए लाफिंग बुद्धा को बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में लाफिंग बुद्धा रहते हैं उस परिवार के सदस्य हमेशा खुश रहते हैं। लाफिंग बुद्धा के रहने से घर में धन का वास होता है। माना जाता है कि लाफिंग बुद्धा के हाथ में एक पोटली होती है जो धन से भरी होती है। इससे घर में पैसा आता है।

2) तितली: घर में तितली लगाने से घर में धन आगमन के योग बनते हैं। कहा जाता है कि घर के अंदर की ओर उड़कर आती हुई तितलियां घर में पैसा खींचकर लाती हैं। घर में तितलियों को लगाना धन-धान्य को बढ़ाता है। साथ ही घर में धन आगमन के नए अवसर पैदा करता है।

3) कबूतर: घर में डेकोरेशन पीस के तौर पर कबूतरों का जोड़ा लगाना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि कबूतरों की चोंच मिला हुआ जोड़ा लगाने से पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता है। जबकि ऊपर की ओर उड़ते हुए कबूतरों का जोड़ा लगाने से घर के सदस्यों को जीवन के विभिन्न चरणों में सफलता मिलती है। साथ ही धन का योग भी बनता है।

4) हंस: हंस को शांति देने वाला माना गया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में हंसों का जोड़ा लगाने से घर में अपार धन आने की संभावनाएं बढ़ती हैं। हंसों का जोड़ा शुभ माना गया है। यह घर में पवित्रता के साथ – साथ खुशहाली और धन-सम्पत्ति को लेकर आता है। वास्तु शास्त्र में हंस को धन का पर्याय माना गया है।

5) एक के ऊपर एक तीन कछुए: वास्तु शास्त्र में ऐसा माना गया है कि घर में एक के ऊपर एक तीन कछुए लगाने से घर के सदस्यों का गिनती बढ़ती है। वह सफलता की ओर अग्रसर होते हैं। साथ ही आपको बता दें कि यह पैसे को बढ़ाने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। एक के ऊपर एक तीन कछुए लगाने से घर में धन आगमन के स्रोत बढ़ते हैं।