Vastu Shastra: घर बनाने को लेकर सबके सपने अलग होते हैं। अपने घर को सबसे अच्छा और खूबसूरत बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसे में घर बनाते समय हर चीज का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। इसलिए तो कहते हैं कि सही दिशा में किया गया काम, आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वास्तु शास्त्र में भी दिशा का काफी महत्व है। घर के लिए वास्तु शास्त्र में सबसे महत्वपूर्ण दिशा उत्तर और उत्तर-पूर्व को बताया गया है। घर बनाते समय इन दोनों दिशाओं का सही उपयोग करने से आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि हमेशा बना रहती है।

वहीं, अगर दोनों दिशाओं का गलत उपयोग किया गया है तो परिवार के लोगों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है। इसके अलावा अगर आप अपने घर की इन दो दिशाओं में यह चीजें रखते हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे धन लाभ होता है।

– घर में रखें नीले रंग का पिरामिड: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नीला पिरामिड रखना काफी फायदेमंद होता है। घर की उत्तर दिशा में नीला पिरामिड रखने से धन के भंडार कभी खाली नहीं होते। ऐसे में वास्तु विशेषज्ञ घर में नीला पिरामिड रखने की सलाह देत हैं।

-चांदी के सिक्के को रखें इस दिशा में: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में चांदी के सिक्के रखने चाहिए। इसके लिए उत्तर दिशा में हमेशा कांच का बड़ा-सा बाउल रखें और उसमें चांदी के सिक्के डालकर रखें। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है।

-इस दिशा में लगाना चाहिए तुलसी का पौधा: वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर में तुलसी का पौधा या आंवले का पेड़ जरूर होना चाहिए। हालांकि, इनकों उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की आर्थिक संपन्नता में वृद्धि होती है।

-पारद शिवलिंग: वास्तु शास्त्र के अनुसार पारद शिवलिंग की पूजा करने से काफी लाभ मिलता है। घर में भगवान शिव से जुड़ी कोई शुभ तिथि देखकर पारद शिवलिंग की स्थापना करनी चाहिए और रोजाना विधिवत इसकी पूजा करनी चाहिए। इससे धन लाभ होता है।

-घर में रखें दक्षिणावर्ती शंख: वास्तु शास्त्र के अनुसार वेदों पुराणों में भी घर में दक्षिणावर्ती शंख रखने का विशेष लाभ बताया गया है। मान्यता है कि दक्षिणावर्ती शंख को घर में रखने से शत्रु कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं। वहीं, इसके प्रभाव से दुर्घटना, मृत्यु और चोरी का डर भी दूर हो जाता है। इसके साथ ही घर में कभी दरिद्रता नहीं आती।