Good Luck Paintings: हर कोई चाहता है कि उसका घर सुंदर दिखे और वहां हमेशा सुख-शांति बनी रहे। हम अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए दीवारों पर अलग-अलग तस्वीरें लगाते हैं, लेकिन अक्सर बिना सोचे-समझे किसी भी दिशा में इन्हें लगा देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर ये तस्वीरें गलत दिशा में लगाई जाती हैं, तो इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। वहीं, वास्तु शास्त्र के मुताबिक सही दिशा में इन तस्वीरों को लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस गुड लक वाली तस्वीर को किस दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है।

कुबेर देवता की तस्वीर

कुबेर देवता को धन का देवता माना जाता है। अगर आपके घर में धन की कमी है या आर्थिक समस्याएं चल रही हैं, तो ऐसे में आप कुबेर देवता की तस्वीर लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, उत्तर दिशा में कुबेर देवता की तस्वीर लगाना लाभकारी होता है। इससे घर में पैसों का प्रवाह बढ़ता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर

अगर आप घर में बुरी नजर या नकारात्मक शक्तियों से बचना चाहते हैं, तो पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार, इसे घर की दक्षिण दिशा की ओर लगाना सबसे शुभ माना गया है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और हर प्रकार की बुरी ताकतों से सुरक्षा मिलती है। आप चाहें तो इसे दक्षिण-पश्चिम कोने में भी लगा सकते हैं।

सात घोड़ों की तस्वीर

भागते हुए सात घोड़ों की तस्वीर को बहुत ही शुभ माना जाता है। यह करियर, व्यापार और तरक्की का प्रतीक होती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इसे उत्तर दिशा में लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। आप इसे पूर्व या दक्षिण दिशा में भी लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि घोड़े समुद्र के किनारे दौड़ते हुए दिख रहे हों और तस्वीर में ऊर्जा का बहाव आगे की ओर हो। इससे कार्यों में तेजी आती है और सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है।

भगवान कृष्ण की तस्वीर

अगर आप घर में प्रेम और सौहार्द्र बनाए रखना चाहते हैं, तो भगवान कृष्ण की तस्वीर जरूर लगाएं। वास्तु के अनुसार, इसे उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। वहीं, पति-पत्नी को अपने बेडरूम में श्रीकृष्ण और राधारानी की प्रेम से भरी तस्वीर लगानी चाहिए। इससे रिश्तों में मिठास आती है और पारिवारिक जीवन सुखमय बनता है।

झरने की तस्वीर

प्राकृतिक दृश्यों से जुड़ी तस्वीरें, जैसे झरना या बहता पानी, घर में पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं। झरने की तस्वीर को उत्तर दिशा में लगाना बहुत शुभ होता है। यह घर का माहौल शांतिपूर्ण और खुशनुमा बनाता है। इसके अलावा, इसे आप पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।