वास्तु के अनुसार किचन को मकान का बेहद महत्वपूर्ण भाग माना जाता है। मान्यता है कि रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है, इसलिए किचन को बहुत पवित्र स्थान माना जाता है। घर की गृहणी अपना सबसे ज्यादा समय किचन में ही बिताती हैं। घर में किचन एक ऐसा स्थान है जहां का वास्तु एकदम सही होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हो तो इसका बुरा प्रभाव पूरे परिवार की सेहत और किस्मत पर पड़ता है। वास्तु दोष होने पर घर में निगेटिविटी आती है। घर में बिना वजह क्लेश और लड़ाई झगड़े होने लगते हैं। आज हम आपको बताएंगे वास्तु अनुसार किचिन की डिजायन क्या होनी चाहिए।
इस दिशा में हो किचिन:
वास्तु अनुसार घर की रसोई हमेशा दक्षिण-पूर्व यानी अग्निकोण में होना सबसे ज्यादा शुभ है। इसके अलावा रसोई को पूर्व-मध्य या उत्तर-पश्चिम दिशा में भी बनवाया जा सकता है।
इस कोण में रखें गैस का चूल्हा:
खाना बनाते समय अग्निकोण में चूल्हा इस तरह रखें कि भोजन बनाने वाले का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा में रहे। इसके अलावा खाना बनाने वाले के मुंह पर किसी बाहरी व्यक्ति की सीधी नजर न पड़े। अगर ऐसा है, तो आप बीच में पर्दा लगा लें। अन्यथा घर में अशांति रह सकती है।
इस दिशा में रखें बिजली का सामान:
बिजली का कोई सामान जैसे माइक्रावेव, मिक्सी आदि दक्षिण पूर्व के कोने में रखें। बर्तन स्टैंड या कोई अन्य भारी वस्तु दक्षिण या पश्चिम में रखें। पूर्व और उत्तर दिशा में हल्का सामान रखना चाहिए।
पानी से जुड़ा हुआ स्त्रोत हो इस दिशा में:
पानी की पाइप्स, गंदे पानी की पाइप, वॉशवेसिन यानी पानी से जुड़ा हुआ कोई भी स्त्रोत या वास्तु उत्तर या फिर उत्तर पूर्व कोने की तरफ नहीं होना चाहिए।
इस पत्थर का करें इस्तेमाल:
स्लैब पर हरे या काले पत्थर की बजाय लाल पत्थर प्रयोग करें। स्लैब उत्तर-पूर्व की दीवार पर बनाएं और पेंट के लिए हल्के रंग का प्रयोग करें।
इस दिशा में हो मुख:
खाना बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए। ऐसा करने से खाने की ऊर्जा में इजाफा होता है और खाने वालों की प्रगति भी होती है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022