Vastu Tips From Home: वास्तु का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु अनुसार नहीं बना हो तो हमारे घर में दरिद्री का वास हो जाता है। वहीं ऐसी जगह से मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं। साथ ही घर में हमेशा कलह का माहौल रहता है और घर के लोगों में बेवजह लड़ाई होती रहती है।
अगर आपके घर में भी रोजाना लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। ऐसे में आप इन टिप्स के जरिए घर में बिना किसी तोड़-फोड़ के वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं।
रसोई और बाथरूम हों आमने-सामने तो क्या करें:
जिस घर में रसोई और बाथरूम आमने-सामने बने हों। मतलब दोनों का दरवाजा आमने- सामने हों तो यह एक बहुत बड़ा वास्तु दोष माना जाता है। इसके कारण घर-परिवार पर मुसीबतों को पहाड़ टूट सकता है। ऐसे में अगर आपके घर में भी बाथरूम और रसोई घर आमने-सामने बने हुए हैं तो दोनों के बीच में एक मोटा-सा पर्दा लगा देना चाहिए। साथ ही बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद करके रखना चाहिए और जरूरत पड़ने पर ही उसे खोलना चाहिए। इससे वास्तु दोष दूर होता है।
घर के मुख्य द्वार के दोष को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय:
अगर घर के मुख्य द्वार पर किसी तरह का वास्तु दोष है तो इसका असर व्यक्ति के कार्यक्षेत्र में पड़ता है। आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है, या फिर नौकरी पेशा लोगों की नौकरी पर संकट बना रहता है। (यह भी पढ़ें)- Mangal Gochar: शनि की राशि में गोचर करेंगे ग्रहों के सेनापति मंगल, इन 4 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार
स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं:
वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार के दोष से छुटकारा पाने के लिए उस पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए, साथ ही द्वार पर भगवान गणेश जी की प्रतिमा लगा देनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि मुख्य द्वार पर किसी भी तरह की कोई गंदगी ना लगने पाए। (यह भी पढ़ें)- स्मार्ट और चुलबुली मानी जाती हैं इन 3 राशि की लड़कियां, बोलचाल का अंदाज होता है सबसे जुदा