Vastu Tips For Tulsi: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि स्वास्थ्य और वातावरण के लिहाज से भी फायदेमंद होता है। ऐसा माना जाता है कि घर में तुलसी का पौधा होने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पास कुछ चीजें रखने से उसका शुभ प्रभाव कम हो सकता है और घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है? आइए जानते हैं तुलसी के पास किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

शिवलिंग को तुलसी के पास न रखें

शास्त्रों के अनुसार, तुलसी पूर्व जन्म में जलंधर नामक राक्षस की पत्नी थीं। जलंधर का वध भगवान शिव ने किया था। इसी कारण तुलसी को शिव के पास रखना वर्जित माना गया है। धार्मिक दृष्टि से भी तुलसी भगवान विष्णु की प्रिय मानी जाती हैं, इसलिए शिवलिंग या शिव से जुड़ी वस्तुएं तुलसी के पास नहीं रखनी चाहिए। इसके विपरीत, शालिग्राम भगवान विष्णु का प्रतीक होता है और तुलसी के पास शालिग्राम रखने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

साफ-सफाई की चीजें न रखें तुलसी के पास

तुलसी एक देवी का स्वरूप मानी जाती है, इसलिए उनके पास गंदगी से जुड़ी चीजें जैसे झाड़ू, पोछा या वाइपर नहीं रखने चाहिए। इन चीजों को पास रखने से तुलसी का प्रभाव कम हो जाता है और नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सकती है। तुलसी के आसपास हमेशा साफ-सुथरा माहौल बनाकर रखना चाहिए।

जूते-चप्पल से रखें दूरी

तुलसी के पौधे के पास जूते-चप्पल रखना बहुत ही बड़ा अपशगुन माना गया है। इससे न केवल तुलसी माता का अपमान होता है बल्कि माता लक्ष्मी भी नाराज हो सकती हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि तुलसी के आस-पास जूते-चप्पल न हों।

कांटेदार पौधों के साथ न रखें तुलसी

तुलसी के पौधे को कभी भी ऐसे पौधों के पास न रखें जिनमें कांटे हों, जैसे कैक्टस या गुलाब। कांटेदार पौधों से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, और अगर तुलसी इन पौधों के पास हो तो उसकी सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है। इसलिए तुलसी को हमेशा ऐसे पौधों से दूर रखें और संभव हो तो एक अलग स्थान पर रखें।

कूड़ेदान को रखें दूर

कई बार जगह की कमी के कारण लोग तुलसी के पास कूड़ेदान रख देते हैं, जोकि बहुत गलत है। कूड़ेदान गंदगी और नकारात्मकता का प्रतीक होता है और इसके पास तुलसी रखने से तुलसी मुरझा सकती है। इससे उसका सकारात्मक प्रभाव भी खत्म हो जाता है। इसलिए तुलसी के आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक