Vastu Tips For Running Horses Painting: अक्सर होता है कि अधिक मेहनत करने के बावजूद सफलता हासिल नहीं होता है। आर्थिक तंगी हा हमेशा सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कई बार आपके आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा के कारण हो सकता है। कई बार वास्तु दोष या फिर अधिक नकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास मौजूद चीजों से भी उत्पन्न हो सकती है। वास्तु शास्त्र में कई उपायों और चीजों के बारे में बताया गया है, जो सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा करते हैं। ऐसे ही वास्तु में 7 दौड़ते घोड़ों की पेंटिंग के बारे में बताया गया है।
सफेद रंग के सात घोड़े शुभ माने जाते हैं। इन्हें गति, सफलता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसी के कारण इसकी पेंटिंग घर से लेकर ऑफिस में लगाई जाती है। आमतौर पर सात घोड़े बनी पेंटिंग घर ले आते हैं, लेकिन वह किस तरह से इस बारे में जरा भी ध्यान नहीं देते हैं। जानिए वास्तु के हिसाब से घर में किस तरह के सात घोड़ों की तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए।
घर में न लगाएं 7 घोड़ों की ऐसी तस्वीर
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी सात घोड़ों की ऐसी तस्वीर न लगाएं जिसमें सभी घोड़े अलग-अलग दिशा में भाग रहे हो। ऐसी तस्वीर अशुभ मानी जाती है। इससे आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- ऑफिस या फिर घर में कभी भी एक से ज्यादा सात घोड़े की पेंटिंग वाली तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। इससे वास्तु दोष बढ़ता है।
- कभी भी सात घोड़े की ऐसी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए जिसमें वह युद्ध स्थल में नजर आ रहे हो। ऐसी तस्वीर घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ती है। जिसके कारण शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
- घर में सात घोड़े की तस्वीर लगाते समय ये बात याद रखें कि इनका रंग सफेद हो, क्योंकि सफेद रंग को शांति, सफलता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
- घर के लिए 7 घोड़े की तस्वीर चुनते समय उसके बैकग्राउंड का भी ध्यान रखें। कभी भी ऐसी तस्वीर न खरीदें जिसमें धूल, तूफान, सूर्यास्त , युद्ध स्थल आदि नजर आ रहा हो।
- सात घोड़े की ऐसी तस्वीर बिल्कुल भी न खरीदें, जिसमें घोड़ों के भाव शांतिपूर्ण न हो।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी कागज के फ्रेम वाली सात घोड़ों की तस्वीर न खरीदें। हमेशा कैनवास या फिर लकड़ी से बनी तस्वीर ही खरीदें।
सात घोड़े की तस्वीर कभी भी बेडरुम, स्टडी रुम, पूजा घर, या फिर मुख्य द्वार पर नहीं लगानी चाहिए। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या घर में घोड़े की पेंटिंग लगाना अच्छा है?
वास्तु के हिसाब से घर में सात घोड़े की पेंटिंग लगाने से सौभाग्य, सफलता हासिल होती है।
घोड़े की पेंटिंग में कितने घोड़े होना चाहिए?
वास्तु के हिसाब से सात अंक काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही सूर्य के भी सात रथ होते हैं।
7 घोड़ों की पेंटिंग के लिए कौन सा रंग अच्छा होता है?
वास्तु के हिसाब से सात घोड़े की पेंटिंग सफेद रंग की सबसे अधिक होती है। इसके अलावा लाल या फिर सुनहरे रंग की भी पेंटिंग लगा सकते हैं।