Vastu Tips For Ram Darbar: हिंदू के प्रमुख ग्रंथों में से एक रामायण को जाना जाता है। मान्यता है कि इसे पढ़ने मात्र से जीवन की हर एक परेशानी दूर हो जाती है। इसी के कारण अधिकतर घरों में रामायण रखा होता है। मान्यता है कि रामायण सही दिशा में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं। वहीं दूसरी ओर भगवान श्री राम की बात करें, तो अधिकतर घरों में विभिन्न देवी-देवताओं के साथ श्री राम और माता सीता की तस्वीर या फिर रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राता-सीता की मूर्ति के बजाय पूरा राम दरबार रखने की कितना अधिक लाभ है। जानें घर में राम दरबार रखने के लाभ के साथ किस दिशा में रखना होगा शुभ।
क्या है राम दरबार?
बता दें कि राम दरबार में भगवान श्री राम, माता सीता ही नहीं होते हैं बल्कि इसमें भगवान लक्ष्मण भी होते हैं। इसके साथ ही श्री राम के चरणों के पास भगवान हनुमान बैठे होते हैं। श्री राम सिंहासन में बैठे हुए नजर आते हैं। इसके अलावा कई तस्वीरों में कुछ मंत्री के अलावा ब्रह्मा, शिव जी, नारद जी भी खड़े रहते हैं।
राम दरबार रखने के लाभ
घर में राम दरबार रखने से जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नियमित रूप से इनकी पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही भाग्य भी प्रबल होता है। परिवार में स्नेह बना रहता है और सदस्यों के बीच चल रही लड़ाई भी समाप्त हो जाती है। इसके साथ ही तरक्की, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
किस दिशा में लगाएं राम दरबार की तस्वीर
पूजा घर में दरबार की तस्वीर लगानी काफी शुभ मानी जाती है। इसके अलावा घर के पूर्व दिशा में राम दरबार की तस्वीर लगाना काफी शुभ माना जाता है। इस दिशा के स्वामी सूर्यदेव है। इस दिशा में राम दरबार लगाने से घर में प्रजातंत्र की भावना प्रबल होती है जिससे हर सदस्य एक-दूसरे का सम्मान करता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।