Vastu Tips For Purple Heart Plant: घर से जुड़ी समस्याओं और नकारात्मक ऊर्जा को हटाने के लिए कई तरह के वास्तु उपायों को बताया गया है, जिससे घर में सुख-समृद्धि के साथ सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाए। ऐसे ही वास्तु शास्त्र में घर में पेड़-पौधों को लगाने के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। वास्तु में ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाने से सुख-शांति के साथ धन संपदा आती है।
वास्तु के हिसाब से घर में मनी प्लांट, तुलसी, केला, आंवला, जेड प्लांट जैसे कई पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है। इसके अलावा आप चाहे, तो इस नीले रंग के पौधे वाले प्लांट को घर में लगा सकते हैं। पर्पल हार्ट प्लांट (Purple Heart Plant) के नाम का पौधा आपने अधिकतर घरों में लगा हुआ देखा होगा। इसे बैंगनी रंग का पौधा भी कहा जाता है। यह घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी भी कर सकता है।
पर्पल हार्ट प्लांट पौधे में बैंगनी कलर की पत्तियां होती है, जिसे आप पार्क, लॉन, घर के किनारे या फिर कमरे में लगा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें हल्के बैंगनी कलर के छोटे-छोटे फूल भी खिलते हैं। अगर इन्हें जमीन में लगा दिया जाए, तो यह और भी तेजी से बढ़ते हैं।
पर्पल हार्ट प्लांट लगाने के लाभ (Benefits Of Purple Heart Plant)
- वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार, घर में पर्पल हार्ट प्लांट लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यह व्यक्ति के अंदर जुनून और तीव्रता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही वह अधिक रचनात्मक हो जाता है, जिससे वह हर क्षेत्र में सफलता पाता है।
- यह पौधा व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने में भी मदद करता है।
- पर्पल हार्ट प्लांट को घर में सकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ती है, जिससे घर में रह रहे हर सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है और उनकी तरक्की होती है।
- पर्पल हार्ट प्लांट घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकता है, जिससे आर्थिक, शारीरिक और मानसिक समस्याओं से निजात मिलती है।
किस दिशा में लगाएं पर्पल हार्ट प्लांट (Best Direction For Purple Heart Plant)
वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, पर्पल हार्ट प्लांट को घर या फिर ऑफिस में आसानी से रख सकते हैं। इसे हमेशा दक्षिण दिशा की ओर रखना चाहिए, क्योंकि इस रंग काफी प्रभावी होता है, जो अग्नि तत्व को दर्शाता है। इसके साथ ही ये सकारात्मक और व्यक्तिगत विकास को आकर्षित करता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।