Peepal Ke Ped: हिंदू धर्म में पीपल के वृक्ष का विशेष महत्व माना गया है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इसमें ब्रह्मा, विष्णु, महेश सहित अनेक देवी-देवताओं का वास होता है। इसी कारण इसे सभी वृक्षों में से सबसे श्रेष्ठ स्थान दिया गया है। पीपल का पेड़ हमें शीतलता और प्राणवायु प्रदान करता है। इसके साथ ही पेड़ में देवी-देवताओं का वास होने से इसे हिंदू धर्म में काटने की मनाही होती है। इससे वास्तु दोष लगता है। हालांकि, अक्सर लोगों को यह समस्या होती है कि घर की छत या दीवारों में पीपल का पौधा उग आता है। चाहे उसे कितनी भी बार उखाड़ दिया जाए, यह बार-बार निकल आता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं, तो इस ज्योतिषीय उपाय को अपना सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पीपल का पौधा उगना अशुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि इसे उचित विधि से हटाया जाए ताकि घर में शुभता और सकारात्मकता बनी रहे।

घर की दीवार निकला पीपल क्यों माना जाता है अशुभ?

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दीवार, छत आदि में निकला पीपल का पेड़ काफी अशुभ माना जाता है।
  • ये नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इससे घर की सुख-शांति समाप्त हो जाती है।
  • घर के सदस्यों के बीच वाद-विवाद बना रहता है।
  • आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। आपके पास पैसे नहीं रुकेंगे।
  • घर के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
  • घर के सदस्यों को बार-बार बीमारियां या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहती है।
  • घर में वास्तु दोष उत्पन्न करता है, जिससे प्रगति रुक जाती है। 

शारदीय नवरात्रि पर इस वाहन पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, पूरे साल दिखेगा ऐसा प्रभाव, जानें घटस्थापना मुहूर्त और तिथियां

घर की दीवार, छत पर निकले पेड़ को ऐसे निकालें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पीपल के पेड़ को सोमवार से लेकर शनिवार तक पूजा जाता है और परिक्रमा की जाती है। लेकिन रविवार के दिन पूजा करने की मनाही होती है। इसलिए रविवार के दिन पीपल हटाने का सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन पीपल हटाने से किसी भी प्रकार का दोष नहीं लगता है। अगर आपके घर की दीवार या फिर छत पर पीपल का पेड़ निकल आया है, तो रविवार के दिन इसे हटाने से करीब 3 घंटे पहले पेड़ के नीचे एक नींबू, सात मिर्च रख दें। इसके बाद तीन घंटे बाद पेड़ को उखाड़ दें और उस जगह पर नींबू काट दें। इसके बाद पेड़ को किसी और जगह पर लगा दें। ऐसा करने से किसी भी प्रकार का दोष नहीं लगेगा और दोबारा पेड़ भी नहीं निकलेंगा।

Weekly Tarot Reading 8 To 13 September 2025: इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिलेगी अचानक खुशखबरी, भाग्य भी देगा साथ, साप्ताहिक टैरो राशिफल

सितंबर माह के पहले सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह सूर्य की बुध से सिंह राशि में युति हो रही है, जिससे त्रिग्रही के साथ बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।