North Direction Vastu Tips: वास्तु का हमारे जीवन में खास महत्व होता है। क्योंकि अगर हमारा घर वास्तु के अनुरूप नहीं बना हो तो जीवन दरिद्रता छा जाती है। इसलिए अक्सर देखा गया है लोग अपना घर  वास्तु विशेषज्ञ की सलाह पर बनाते हैं। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में चार दिशाओं और 4 कोणों (ईशान कोण, नैऋत्य कोण, आग्नेय कोण और वायव्य कोण) का जिक्र मिलता है। इसलिए घर बनाते समय इन कोणों और दिशाओं का ध्यान रखना जरूरी होता है। वर्ना लोगों को वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है।

वहीं यहां हम आज बात करने जा रहे हैं उत्तर दिशा के बारे में, इस दिशा को कुबेर देवता की दिशा माना जाता है। ऐसे में घर की उत्तर दिशा में कोई भी ज्यादा भारी सामान रखने की मनाही होती है। इसकी जगह कुबेर देवता की दिशा में कुछ खास चीजों को रखने से व्यक्ति को धन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिल सकती है। साथ जीवन में सुख- समृद्धि का वास बना रहेगा। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में…

घर की उत्तर दिशा में लगाएं ये पौधा

वास्तु शास्त्र अनुसार घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना मंगलकारी माना जाता है। मान्यता है तुलसी का पौधा लगाने से घर में खुशहाली आती है और परिवार के सदस्यों में एकता रहती है। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि का वास बना रहता है। 

लगाएं वाटर फाउंटेन

अपने घर की उत्तर दिशा में वाटर फाउंटेन को रखना शुभ साबित हो सकता है। इस दिशा में जल से जुड़ी कोई भी वस्तु रखना बहुत लाभप्रद होता है। यहां आप पानी का मटका या वाटर प्यूरीफायर भी लगवा सकते हैं। ऐसा करने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है।साथ ही जीवन में संपन्नता बनी रहती है। 

कुबेर देवता की बनी रहती है कृपा

घर की उत्तर दिशा में तिजोरी रखना बहुत शुभ होता है। इस दिशा में धन का स्थान बनाने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। साथ ही धन की आवक बनी रहती है। वहीं धन के देवता कुबेर की कृपा बनी रहती है।

रखें इस दिशा में एक्वेरियम

घर की उत्तर दिशा में एक्वेरियम रखना बहुत शुभ माना जाता है। अगर एक्वेरियम में नौ मछलियां हों, तो इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। वहीं धन की आवक बनी रहती है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025