Vastu Tips For Home: वास्तु का हमारे जीवन में खास महत्व होता है। क्योंकि अगर घर या कार्यस्थल का वास्तु अनुरूप नहीं बता हो तो जीवन में दरिद्रता का वास हो जाता है। साथ ही मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं। वहीं आपको बता दें कि वास्तु के अनुसार घर की हर दिशा का विशेष महत्व होता है। इन दिशाओं पर किसी न किसी ग्रह और देवता का आधिपत्य होता है।
इसलिए इन दिशा घर में कोई वस्तु रखते समय, कार्यक्रम आयोजित करते समय या भवन का निर्माण करते समय दिशाओं का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर गलत दिशा में कोई शुभ कार्य किया जाए, तो इससे पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं घर की उत्तर दिशा के बारे में, जहां कुछ खास चीजों को रखने से व्यक्ति को धन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिल सकती है। उत्तर दिशा का संबंध कुबेर देवता से माना जाता है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में…
धन- समृद्धि की होगी प्राप्ति
वास्तु शास्त्र अनुसार घर की उत्तर दिशा में वाटर फाउंटेन को रखना शुभ होता है। इस दिशा में जल से जुड़ी कोई भी वस्तु रखना बहुत शुभ माना गया है। यहां आप पानी का मटका या वाटर प्यूरीफायर भी लगवा सकते हैं। ऐसा करने से धन- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही कुबेर देवता प्रसन्न होते हैं।
उत्तर दिशा में रखें तिजोरी
घर की उत्तर दिशा में तिजोरी रखना बेहद शुभ माना है। इस दिशा में धन का स्थान बनाने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। साथ ही ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ धन में वृद्धि के योग बनते हैं।
लगाएं झरने वाली तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर की उत्तर दिशा में आप नदी के झरने वाली कोई तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर के लोगों के बीच संबंध मधुर रहते हैं। साथ ही जीवन में संपन्नता बनी रहती है।
कुबरे जी की लगाएं तस्वीर
अपने घर की उत्तर दिशा में कुबेर देवता की तस्वीर लगाना मंगलकारी माना जाता है। इस दिशा को कुबेर देवता की दिशा माना जाता है। ऐसे में यहां उनकी तस्वीर लगाने से धन में वृद्धि के योग बनते हैं। साथ ही धन का आगमन बना रहता है।
यह भी पढ़ें:
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
