Vastu Tips For North Direction: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मौजूद हर एक कोना सकारात्मक या फिर नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। इसलिए घर बनवाते समय वास्तु का जरूर ध्यान रखा जाता है। घर की हर एक दिशा मायने रखने के साथ वहां रखी चीजें भी जरूरी मानी जाती है, क्योंकि इसका शुभ या फिर अशुभ असर हर व्यक्ति की तरक्की, स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इसी क्रम में उत्तर दिशा की आज बात करते हैं। यह दिशा काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इस दिशा को भगवान कुबेर, गणेश जी और मां लक्ष्मी की मानी जाती है। इसलिए इस दिशा से सबसे अधिक धन का आगमन होता है। इसलिए जरूरी है कि इस दिशा को वास्तु दोष से दूर रखा जाए, लेकिन कई बार कुछ नियमों का अनदेखा करके इस दिशा में कई ऐसी चीजें रख देते हैं। जिसके कारण व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर बेहद बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही उस घर में रहने वाले लोगों की तरक्की रुक जाती है। ऐसे में जानिए कि आखिर उत्तर दिशा में किन चीजों को बिल्कुल भी नहीं रखना या फिर बनवाना चाहिए।

उत्तर दिशा में न रखें ये चीजें

वास्तु के हिसाब से उत्तर दिशा में भारी चीजों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से इस दिशा में अधिक भार बढ़ता है, जिससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।

उत्तर दिशा में न रखें शू-रैक

उत्तर दिशा में जूते-चप्पल, सैंडल आदि की रैक नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इस दिशा को कुबेर की दिशा कहा जाता है। इस दिशा में धूल-मिट्टी से भरे जूते-चप्पल रखने से सुख-समृद्धि, भोग-विलास पर बुरा असर पड़ता है।

उत्तर दिशा में बनाएं शौचालय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा शौचालय से निकलती है। इसलिए शौचालय बनवाते समय दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि इस दिशा को भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी का माना जाता है। इसलिए इस दिशा में कभी भी शौचालय नहीं बनवाना चाहिए। अगर आपके घर में इस दिशा में शौचालय है, तो वास्तु दोष को दूर करने के लिए एक कांच की कटोरी में साबुत नमक भरकर कोने में रख दें। जैसे ही नमक खत्म वैसे दोबारा भर दें।  

उत्तर दिशा में न रखें डस्टबिन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए और न ही डस्टबिन रखना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है।