Morning Vastu Tips: सुबह का समय सबसे खास होता है। क्योंकि सुबह की शुरुआत पर ही आपका पूरा दिन निर्भर करता है। हर कोई हमेशा यही सोच के उठता है कि उसका दिन शुभ और सफलतादायक हो। ऐसा माना जाता है कि सुबह उठते ही कुछ चीजों को देखने से पूरा दिन अच्‍छा बीतता है। वास्तु में भी कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी जिक्र किया गया है जिन्हें सुबह उठते ही देखना शुभ माना जाता है। हालांकि कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें बिल्कुल भी सुबह उठते ही नहीं देखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को सुबह के समय देखने से आपका भाग्य दुर्भाग्य में बदल सकता है। ऐसे में आज हम इसी बारे में आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के अनुसार सुबह के वक्‍त किन चीजों के दर्शन करना अशुभ माना जाता है।

बंद घड़ी

सुबह उठते ही यदि आपको बंद घड़ी दिख जाए, तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही बंद घड़ी देखने से आपके काम अटक सकते हैं या जीवन में रुकावटें आ सकती हैं। इसलिए अपने कमरे में कभी भी बंद घड़ी न रखें और अगर कोई घड़ी खराब हो गई हो, तो उसे जल्द ठीक करवा दें या फिर हटा दें।

झाड़ू और कूड़ेदान

वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही झाड़ू और कूड़ेदान देखना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे आर्थिक तंगी आ सकती है और घर में नेगेटिव एनर्जी बनी रहती है। इसलिए इन्हें ऐसी जगह रखें, जहां सुबह उठते ही नजर न पड़े।

जूठे बर्तन

अगर आप सुबह उठते ही सबसे पहले जूठे बर्तन देखते हैं, तो वास्तु के अनुसार यह भी अशुभ माना जाता है। इससे घर में कलह-क्लेश बढ़ सकता है और मन में चिड़चिड़ापन आ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि रात में ही सारे बर्तन धो लें।

अपनी परछाई

वास्तु के अनुसार, सुबह-सुबह उठते ही अपनी परछाई देखने से मन अशांत हो सकता है। कहते हैं कि इससे दिनभर दिमाग उलझा रहता है और कोई भी काम ठीक से नहीं हो पाता। इसलिए कोशिश करें कि उठते ही अपनी परछाई न देखें।

आईना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे उठते ही आईना देखने लगते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है और दिनभर सुस्ती बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।