भारतीय संस्कृति में वास्तु शास्त्र को बड़ी अहमीयत दी गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कई बार घर की सुख-समृद्धि में बाधा का कारण घर का खराब वास्तु हो सकता है। ज्यादातर लोग घर के वास्तु की तरफ ध्यान नहीं देते। इसी कारण उन्हें कई तरह की आर्थिक और शारिरिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। कई बार तो बिजनेस में भी घाटा होने लगता है। नया साल आने में केवल कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में आप इन टिप्स को अपनाकर घर का वास्तु दोष दूर कर सकते हैं।
स्वास्तिक का निशान: अगर आपके घर में लगातार क्लेश रहता है या फिर काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से स्वास्तिक का निशान बना दें। इस उपाय को अपनाने से आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। साथ ही घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होगी। हालांकि मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाते हुए इस बात का ध्यान रकें की यह चिन्ह नौ अंगुल लंबा और 9 अंगुल ही चौड़ा हो।
तैरती हुई मछली: वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर में तैरती हुई मछली की तस्वीर लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। नए साल के मौके पर आप अपने घर में तैरती हुई मछली की तस्वीर लगा सकते हैं। आप चाहें तो अपने घर में फिश एक्वेरियम भी रख सकते हैं। इस उपाय को अपनाने से आपके घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी और घर का वास्तु दोष भी दूर हो जाएगा।
अगरबत्ती: अगरबत्ती जलाने से घर का वातावरण खुशनुमा और सुगंधित होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। अगर आपके घर में कोई व्यक्ति बीमार चल रहा है तो घर के सभी कोनों में अगरबत्तियां जलाकर रख दें। इससे आपको फायदा मिल सकता है।
घर की साफ-सफाई: वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में साफ-सफाई होती है और प्रतिदिन पूजा-पाठ होता है, उस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसलिए घर की साफ-सफाई पर हमेशा ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा इस बात पर भी ध्यान दें की घर के किसी कोने में मकड़ी का जाला तो नहीं है। अगर है तो उसे तुरंत हटा दें। क्योंकि मकड़ी का जाला घर में नकारात्मकता बढ़ाता है।