Vastu Tips For Money Plant: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को काफी शुभ पौधा माना जाता है। इसे घर में लगाने से वातावरण अच्छा होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा की बढ़ोतरी होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आज इसे सही दिशा में लगाया जाए, तो सुख-संपदा, धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अगर आप भी घर पर मनी प्लांट लगाने जा रहे हैं या फिर लगा लिया है, तो मिट्टी में इन दो चीजों को डाल लेना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाने के साथ वास्तु दोष से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं मनी प्लांट में क्या-क्या डालना चाहिए…

Weekly Tarot Reading 1 To 7 December 2025: इस सप्ताह बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों का होगा भाग्योदय, जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का संबंध मां लक्ष्मी के साथ-साथ शुक्र ग्रह से भी होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं, भोग विलास, प्रेम-आकर्षण और समृद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में मनी प्लांट संबंधी इन उपायों को करने से सुख-संपदा की प्राप्ति होगी।

मनी प्लांट में डाले थोड़ा सा दूध

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में थोड़ा सा दूध डालना काफी लाभकारी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से सुख-संपदा के साथ धन लाभ हो सकता है। हर तरह के कर्ज से निजात मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर ये मनी प्लांट में कैल्शियम के साथ बढ़ाने के साथ पोषक देता है, जिससे उसमें बढ़ने में मदद मिलती है। शुक्रवार के दिन मनी प्लांट में थोड़ा सा दूध डालने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और सुख-संपदा, धन-वैभव का आशीर्वाद देती हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि मनी प्लांट में ज्यादा दूध न डालें।

मनी प्लांट में डाले चीनी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट लगाते समय या फिर बाद में 4-5 दानें चीनी डालना लाभकारी होता है। ऐसा करने से राहु दोष से मुक्ति मिलती है और धन हानि नहीं होती है।

मनी प्लांट में कलावा बांधना भी है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में मनी प्लांट है, तो उसमें कलावा बांधने का भी शुभ परिणाम ले सकते हैं। शुक्रवार की सुबह स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ उन्हें लाल कलावा चढ़ाएं। विधिवत पूजा करने के बाद उस कलावा को उठा लें और मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए मनी प्लांट में बांध दें। ऐसा करने से आपको शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।

मनी प्लांट में बांधे कौड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कौड़ी को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए शुक्रवार या फिर किसी शुभ दिन मां लक्ष्मी को कौड़ी अर्पित करने के बाद विधिवत पूजा कर लें। इसके बाद इसे लाल धागा या फिर कलावा की मदद से मनी प्लांट में बांध दें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

मनी प्लांट में बांध दें सिक्का या नोट

मनी प्लांट में सिक्का बांध दें या फिर मिट्टी में डाल दें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से धन तेजी से आकर्षित होता है। मां लक्ष्मी के साथ-साथ शुक्र ग्रह की भी असीम कृपा बनी रहती है। करियर और बिजनेस में तरक्की के साथ-साथ ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होती है। 

 नए साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। वह नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें