Vastu Tips For Money Plant: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पेड़-पौधों के बारे में विस्तार से बताया गया है जिन्हें घर या ऑफिस में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष समाप्त होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति के साथ स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इन्हीं पौधे में से एक है मनी प्लांट। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट का पौधा सही दिशा में लगाने से बरकत होती है। मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मनी प्लांट में अगर इस तरह कलावा बांध दिया जाए, तो कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मनी प्लांट में कैसे बांधे कलावा।
मनी प्लांट में बांधे कलावा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में लाल रंग का कलावा बांधना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए माता लक्ष्मी का दिन यानी शुक्रवार को मनी प्लांट की जड़ में लाल रंग का कलावा बांध दें। अगर कलावा नहीं है, तो लाल धागा भी बांध सकते हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि , सौभाग्य की कामना करें।
मनी प्लांट में ऐसे बांधे कलावा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में कलावा बांधते समय शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। इसके लिए सुबह को सुबह स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें और उन्हें लाल कलावा चढ़ा दें। विधिवत धूप-कपूर जलाकर आरती कर लें।। इसके बाद मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए इसे मनी प्लांट में बांध दें। कुछ ही दिनों में आपको शुभ फल दिखने शुरू हो जाएगे।
किस दिशा में लगाएं मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट लगाते समय दिशा का जरूर ध्यान रखें।
मनी प्लांट को दक्षिण पूर्व दिशा यानी अग्नि कोण में लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिशा के स्वामी गणेश जी है और प्रतिनिधि शुक्र ग्रह है। इसलिए घर में धन-ऐश्वर्य, धन-समृद्धि बनी रहेगी।इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि मनी प्लांट का पौधा कभी भी घर के बाहर न रखें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें–
Weekly Horoscope: इस सप्ताह बन रहे हैं कई राजयोग, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का साप्ताहिक राशिफल