Vastu Tips For Money Plant: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का विशेष महत्व बताया गया है। मनी प्लांट जहां घर की खूबसूरती में चार-चांद लगा देता है। इसके अलावा इसे रखने से वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल जाता है। मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। बता दें कि शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, सौभाग्य, आकर्षण का कारक माना जाता है। ऐसे में अगर घर में सही दिशा में मनी प्लांट रखा है, तो शुक्र की स्थिति सही होने के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है। घर में मनी प्लांट विभिन्न जगहों में लगाते हैं। कई लोग बेडरूम में भी मनी प्लांट लगाते हैं। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में मनी प्लांट लगाते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर इन नियमों का ध्यान नहीं रखा, तो  धन वृद्धि की जगह आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में समस्याओं के साथ मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं कि बेडरूम में मनी प्लांट लगाते समय किन बातों का रखें ख्याल।

बेडरूम में मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखें ये बातें

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार,  बेडरूम में मनी प्लांट लगाने से मूड सही रहता है। इसके साथ ही दिनभर ऊर्जावान रहते हैं।
  • बेडरूम में मनी प्लांट लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि बिल्कुल बेड के बगल में मनी प्लांट न रखें, क्योंकि यह रात को कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जित करता है। इसलिए बेड से कम से कम 5 फीट की दूरी पर रखें।
  • मनी प्लांट में रेडिएशन को अवशोषित करने की क्षमता होती है। इसलिए आप इसे टेलीविजन , कंप्यूटर या फिर वाईफाई राउटर के पास रख सकते हैं।
  • अगर आप बेडरूम में एसी है, तो इस बात का ध्यान रखें कि लंबे समय तक एयर-कंडीशनर के पास रहने से मनी प्लांट खराब हो सकता है। इसलिए समय-समय पर धूप जरूर दिखाएं।
  • बेडरूम में मनी प्लांट रखते समय दिशा का जरूर ध्यान रखें। वास्तु के हिसाब से बेडरूम में मनी प्लांट पूर्व, दक्षिण, उत्तर या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में कभी भी मनी प्लांट पश्चिम या फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा में न रखें। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  • मनी प्लांट को बाथरूम में भी रख सकते हैं। अगर आपके बाथरूम में थोड़ी सी धूप आती है, तो वहां पर रख सकते हैं।

FAQ

मनी प्लांट घर में कहां लगाना चाहिए?

मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए, क्योंकि इस दिशा को भगवान गणेश की दिशा मानी जाती है।

मनी प्लांट को चोरी करके लगाने से क्या होता है?

वास्तु के हिसाब से मनी प्लांट को चोरी करके लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपके लिए अच्छा साबित नहीं होगा।

घर में मनी प्लांट किस दिन लगाएं?

वास्तु के हिसाब से मनी प्लांट शुक्रवार के दिन लगाना शुभ माना जाता है।